निगम संस्कृति विभाग व जोन 4 ने सुत सारथी भवन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर रखी संगोष्ठी

निगम संस्कृति विभाग व जोन 4 ने सुत सारथी भवन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर रखी संगोष्ठी

निगम संस्कृति विभाग व जोन 4 ने सुत सारथी भवन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर रखी संगोष्ठी में दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी सम्मिलित हुए0
0देवी अहिल्या बाई होल्कर को जीवन की प्रेरणा बनायें दक्षिण विधायक सुनील सोनी0
0देवी अहिल्या बाई होल्कर देश की नारी शक्ति के गौरव की अनुभूति करवाती हैं- महापौर मीनल चौबे0
     रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम के जोनो द्वारा देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती 31 मई 2025 के अवसर पर विविध सकारात्मक आयोजन रखे जा रहे है। इस कम में आज निगम संस्कृति विभाग द्वारा जोन 4 सहित जोन क्षेत्र के सांई सुत सारथी सामुदायिक भवन सारथी चौक में संगोष्ठी आयोजन रखा । जिसमें समें रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकांत राठौड, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद  अजय साहू, जोन 4 जोन कमिश्नर  अरूण ध्रुव की मंच पर उपस्थिति रही
      रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन प्रेरणा स्त्रोत है। नागरिको को उनकी जीवनी अवश्य पढनी चाहिए और उन्हें अपने जीवन की प्रेरणा शक्ति बनाना चाहिए। महान देशभक्त समाज सुधारिका कुशल प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्या बाई होल्कर ने अदभूत कार्य किये। जिनके स्मरण मात्र से ही प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक उर्जा शक्ति जीवन में प्राप्त होती है।
       महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर देश में नारी शक्ति के गौरव की अनुभूति करवाती है। महान शिव भक्तिनी देवी अहिल्या बाई होल्कर की ना केवल शिव भक्ति धार्मिक कार्य बल्कि समाज सुधार के कार्य नारी शक्ति के सशस्त्रीकरण एवं सामाजिक समरसता से संबंधित अनेक कार्य समुचे राष्ट्र एवं समाज के लिए युगो-युगो तक अनुकरणीय बने रहेंगे। उन्होने अपने वीर साहसिक कार्यों से समाज का समुचित मार्गदर्शन लंबे समय तक किया। कार्यक्रम को सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, पार्षद श्री अजय साहू ने भी संबोधित करते हुए देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। आयोजन में निगम जोन 4 व संस्कृति विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण सहित वार्ड क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, आमजनों, नवयुवकों की बडी संख्या में उपस्थिति रही।