पुरानी बरती शासकीय सरस्वती कन्या शाला मे विधायक निधि मद से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र में पुरानी बस्ती सरस्वती कन्या शाला में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष निर्माण शीघ्र करने जोन 4 जोन अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, गणमान्यजनों, शिक्षिकाओं, छात्राओ, आमजनों सहित किया भूमिपूजन 0
रायपुर - आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 4 अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र स्थित पुरानी बस्ती शासकीय सरस्वती कन्या शाला में पहुंचकर वहा अध्ययन सुविधा हेतु रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से 5 लाख रू. की स्वीकृत लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण शीघ्र करने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद अजय साहू पूर्व पार्षद प्रेम बिस्नानी, सामाजिक कार्यकर्ता केके अवधिया, मडल अध्यक्ष सजय सोनी, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिह, सहायक अभियंता गुलाब चंद कर्ष, उपअभियंता अंकिता अग्रवाल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों स्कूल की शिक्षिकाओं, शिक्षको, छात्राओ आमजनो की उपस्थिति में किया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भूमिपूजन करते हुए स्वीकृति अनुसार कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर तेज गति से तय समय सीमा के भीतर मॉनिटरिंग करवाते हुए प्राथमिकता के साथ गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव एवं कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह एवं सहायक अभियंता गुलाबचंद कर्ष को निर्देशित किया। ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद अजय साहू ने पुरानी बरती शासकीय सरस्वती कन्या शाला मे विधायक निधि मद से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया।
cg24
