मिठाई कारखाना में गंदगी मिलने पर संचालक पर तत्काल 10000 रू. ई जुर्माना किया
0नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने रमण मंदिर वार्ड 14 में मिठाई कारखाना में गंदगी मिलने पर संचालक पर तत्काल 10000 रू. ई जुर्माना किया
0नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने रमण मंदिर वार्ड 14 में मिठाई कारखाना में गंदगी मिलने पर संचालक पर तत्काल 10000 रू. ई जुर्माना किया0
रायपुर आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में जनशिकायत नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग में मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत मिठाई कारखाना की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान मिठाई कारखाना में गंदगी मिली और प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी। इस पर जोन 2 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने रमण मंदिर वार्ड के मिठाई कारखाना के संबंधित संचालक लोकेश खत्री पर तत्काल 10000 रू. ई जुर्माना किया एवं उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कडी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
cg24 
