अक्षय तृतीय पर्व पर जरूरतमंदों में जरूरी चीजों का दान करना अति शुभ और पुण्य फलदायी होता है.

अक्षय तृतीय पर्व पर जरूरतमंदों में जरूरी चीजों का दान करना अति शुभ और पुण्य फलदायी होता है.

 इस साल अक्षय तृतीया पर्व 19 अप्रैल 2026 को है. इस दिन को लेकर ये बात तो सबको पता है कि इस पर्व पर सोना-चांदी खरीदकर घर ले आना साक्षात मां लक्ष्मी को घर ले आने के जैसा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर दान करने का बहुत महत्व है. अक्षय तृतीय पर्व पर जरूरतमंदों में जरूरी चीजों का दान करना अति शुभ और पुण्य फलदायी होता है. घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. इस दिन सच्चे मन से दान करना लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है. ऐसे में आइए जानें अक्षय तृतीया पर किन चीजों का दान करना चाहिए.

अक्षय तृतीया पर किन चीजों का दान करें
जल संबंधी चीजों का दान

गर्मी के मौसम में पानी अमृत की तरह है ऐसे में अगर अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर पानी से भरा घड़ा, मिट्टी का मटका या ठंडे पानी यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाना अति शुभ और पुण्य फलदायी होता है. इस दिन आप जगह-जगह पर प्याऊ की व्यवस्था कर सकते हैं.

अनाज और सत्तू का दान
अक्षय तृतीया पर अगर अनाज का दान करें तो इसे महादान माना जाएगा. जौ, गेहूं, चना दाल या सत्तू का इस दिन दान करें. अक्षय तृतीया पर अन्न का दान करने से घर में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है.

जरूरत की चीजें करें दान
आप अक्षय तृतीया के दिन जरूरत की चीजों का गरीबों में दान करना अति शुभ होता है. जरूरतमंदों में कपड़े, छाता, चप्पल या खाने-पीने की वस्तु का दान करें और गर्मी और धूप से बतने के उपयोग की जाने वाली चीजों का दान करें. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आ सकती है. काम में कोई बाधा नहीं आ आएगी. अक्षय तृतीया पर अगर दान कर रहे हैं तो दान के समय एक विशेष और प्रभावशाली मंत्र का जाप करें. यह मंत्र है- "ॐ विष्णवे नमः"