ऐतिहासिक माहुरबंद तालाब के सुंदरीकरण और कायाकल्प का कार्य शुरू
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि माहुरबंद तालाब कांकेर की धरोहर है और इसके सुंदरीकरण से शहर की सुंदरता में चार चाँद लगेंगे।
ऐतिहासिक माहुरबंद तालाब के सुंदरीकरण और कायाकल्प का कार्य शुरू
कांकेर। नगर पालिका परिषद कांकेर के अलबेला पारा वार्ड स्थित ऐतिहासिक माहुरबंद तालाब
के कायाकल्प और सुंदरीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कल
विधायक (कांकेर) आशाराम नेताम और नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण
कुमार कौशिक के द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भव्य भूमिपूजन संपन्न किया गया।
तालाब को मिलेगा नया स्वरूप: लाइटिंग और सुंदरीकरण से बढ़ेगी शोभा
इस परियोजना के तहत तालाब के सर्वांगीण विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है।
सुंदरीकरण कार्य के अंतर्गत तालाब के चारों ओर पाथ-वे (पैदल पथ) का निर्माण किया जाएगा]
जिससे नागरिकों को सुबह-शाम भ्रमण की सुविधा मिलेगी। साथ ही] तालाब परिसर में आधुनिक
लाइटिंग और रोड सुंदरीकरण के कार्य किए जाएंगे] जिससे यह क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विसर्जन हेतु बनाया जाएगा विशेष कुंड

पर्यावरण संरक्षण और तालाब की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए] इस परियोजना में मूर्तियों
के विसर्जन हेतु एक विशेष विसर्जन कुंड का निर्माण भी शामिल है। अब पर्वों के दौरान मूर्तियों
का विसर्जन इसी समर्पित कुंड में किया जा सकेगा] जिससे मुख्य तालाब का जल प्रदूषित नहीं
होगा और तालाब की निर्मलता बनी रहेगी।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस गरिमामयी कार्यक्रम में कलेक्टर कांकेर निलेश महादेव क्षीरसागर एवं सीईओ जिला
पंचायत हरेश मांडवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन] भाजपा जिला महामंत्री राजा पांडे] सुंदर
लाल जैन] अविनाश नेगी] मनीष जैन] तनुज ठाकुर एवं नरेश परिहार उपस्थित
रहे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में क्रमशः मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश रजक] दीपक
खटवानी] योगेश साहू एवं अनूप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पार्षदगणों में श्रीमती उगेश्वरी उइके] विकास अंभोरे] टिकेंद्र ठाकुर] श्रीमती मंजू सारथी]
सलीम मेमन] वीरू नरेंद्र साहू तथा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी
कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि माहुरबंद तालाब कांकेर की धरोहर है और इसके
सुंदरीकरण से शहर की सुंदरता में चार चाँद लगेंगे। अध्यक्ष अरुण कुमार कौशिक ने परिषद
की ओर से शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
cg24 
