रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने महान क्रांतिकारी, भगत सिंह जी की जयंती पर आज भगतसिंह चौक, में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधायक सुनील सोनी जी ने महान क्रांतिकारी, भगत सिंह जी की जयंती पर आज भगतसिंह चौक, रायपुर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

साथ ही प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिए।
उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर जिस उन्नत राष्ट्र का स्वप्न देखा था, आइए हम सब मिलकर ऐसे स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हेगी।
#BhagatSingh
छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, पदाधिकारी सर्वश्री देवेन्द्र सिंह चावला, स्वर्ण सिंह चावला, नरेन्द्र सिंह चावला, सुरजीत सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह, राजू छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह इस्सर, अमरीक सिंह सूर, नरेन्द्र सिंह हरगोत्रा, कुलवंत सिंह खालसा, मनप्रीत सिंह घंजल और नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छत्तीसगढ़ सिख समाज के पदाधिकारियों ने सादर नमन किया।
शहीद भगत सिंह भारत के कांतिकारी आंदोलन के प्रवर्तक है, शहीद भगत सिंह का जन्म दिनांक 28 सितम्बर 1907 को नवा शहर जिला खटकरकला गांव में हुआ, उन्होंने गणतंत्र की स्थापना के लिए हिन्दुस्तानी समाजवादी प्रजातंत्र का गठन किया एवं लाल लाजपतराय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेज अफसर सांडर्स को मौत के घाट उतारा, केन्द्रीय विधानसभा में बम फेंका, अंग्रेजों के दमन के साथ लड़ते हुए शहीद भगत सिंह मात्र 24 वर्ष की अवस्था में वीरगति को प्राप्त हुए।
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के एसआरपी चौक शंकरनगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के स्थल के समक्ष उनकी जयंती दिनांक 28 सितम्बर एवं शहादत दिवस दिनांक 23 मार्च को उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन नियमित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के सहयोग से आयोजित किया जाता है।


