25 मई से शुरु हो रहे हैं. नौतपा

25 मई से शुरु हो रहे हैं. नौतपा

नौतपा में गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं- (Nautapa Mein Kya Khaye)

1. नारियल पानी-

नारियल पानी को सबसे हेल्दी ड्रिंक में से एक माना जाता है. नौतपा के दौरान आप रोजाना एक नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. इससे गर्मी और लू से बचने में मदद मिल सकती है.

2. खीरा-

नौतपा के दौरान गर्मी इतनी होती है कि डिहाइड्रेटेशन की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप खीरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता.

3. फल-

हर मौसम के अपने मौसमी फल होते हैं. ऐसे में नौतपा के दौरान गर्मी से बचने के लिए आप ठंडी तासीर और पानी वाले फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

4. दही-

दही का सेवन गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है. गर्मी से बचने और पानी की कमी को दूर करने के लिए आप दही, लस्सी आदि का सेवन कर सकते हैं. इससे पेट में ठंडक भी मिलती है.

5. तरबूज-

तरबूज को गर्मियों का सबसे हेल्दी फल माना जाता है. इसमें पानी की अच्छी मात्रा पानी जाती है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मददगार है.

v