छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026–2028 के अनंतिम परिणाम घोषित
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2026–2028 के अनंतिम परिणाम घोषित
दिनांक : 13 फरवरी 2026
समय : रात्रि 09:00 बजे
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के निर्वाचन वर्ष 2026–2028 हेतु मतगणना उपरांत अनंतिम (Hear Say) परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित अनंतिम परिणामों के अनुसार निम्न पदाधिकारियों को विजयी घोषित किया गया है —
अध्यक्ष
रजनीश सिंह बघेल
उपाध्यक्ष (वरिष्ठ)
गौतम खेत्रपाल
उपाध्यक्ष (महिला)
माण्डवी भारद्वाज
सचिव
अनिल त्रिपाठी
सह सचिव
विजय कुमार साहू
सह सचिव (महिला)
आस्था शुक्ला
कोषाध्यक्ष
हर आशा पूरन सिंह भाटिया
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ)
अमन पाण्डेय
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला)
प्रज्ञा पाण्डेय
ग्रंथालय सचिव
राहुल कुमार मिश्रा
कार्यकारिणी सदस्य
अभिषेक पाण्डेय
त्रिवेणी शंकर साहू
आशुतोष मिश्रा
शरद मिश्रा
उज्जवल चौबे
लक्ष्मीन कश्यप
दीप्ति तिवारी
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के पश्चात अधिवक्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा संघ की गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगी।
(यह परिणाम अनंतिम है, अंतिम आधिकारिक अधिसूचना निर्वाचन अधिकारी द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।)
cg24
