RTO का घेराव 27 को - कन्हैया

RTO का घेराव 27 को - कन्हैया

RTO का घेराव 27 को - कन्हैया
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में अनियमितता 
 व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर होगा घेराव 
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल  हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में रायपुर के लाखों वाहन मालिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए अनियमितता दूर करने, व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर 27 मई मंगलवार को कांग्रेसजनों के साथ आरटीओ का घेराव करेंगे ।
     प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में लगभग 40 लाख वाहनों के नंबर प्लेट बदली जानी है ,अकेले रायपुर जिले में 10 लाख नंबर प्लेट लगाई जानी है ।  नंबर प्लेट लगाने के लिए जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई है उसमें दस प्रतिशत काम ही अभी तक पूरा हो पाया है और वाहन मालिकों पर चालान की तलवार लटकने लगी है । रायपुर में नंबर प्लेट लगाने का काम कुछ स्थान पर चल रहा है । नंबर प्लेट लगाने का काम जिन जगहों पर हो रहा है वहां ऐसे कर्मचारियों को बैठाया गया है जो वाहन मालिकों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं और नंबर प्लेट के साथ अवैध रूप से कर खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं रायपुर शाहिद पूरे प्रदेश के नागरिकों को नंबर प्लेट लगवाने के लिए केंटो में लगातार चक्कर काटने के साथ हो रही अनेक तरह की परेशानियां और अव्यवस्था को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा 27 में मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे आरटीओ के जिला मुख्यालय रांवभाठा,भनपुरी में घेराव किया जाएगा । 
 नंबर प्लेट लगाये जाने वाले स्थान पर शासकीय कर्मचारी की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाई जाने, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में कवर की बिक्री पूरी तरह बंद करने, नंबर प्लेट लगाने के लिए दी गई तिथि पर नंबर प्लेट उपलब्ध कराने ,आगंतुक वाहन मालिकों के साथ अपमानजनक व्यवहार रोकने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की जाने वाली चालानी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग आरटीओ के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ( जिनके पास परिवहन विभाग भी है ) से की जावेगी । उल्लेखनीय है कि कैबिनेट की बैठक के पश्चात घोषणा की गई थी कि प्रत्येक वार्ड में और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर शुल्क जमा किए जाएंगे और नंबर प्लेट लगाई जाएगी किंतु शासन की घोषणा का दोनों कंपनियों पर प्रभाव दिखाई नहीं पड़ रहा है । शासन की घोषणा का क्रियान्वयन किए जाने की मांग भी माननीय मुख्यमंत्री से की जाएगी ।
     प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कांग्रेसजनों के साथ ही नंबर प्लेट लगाने को लेकर परेशान हो रहे नागरिकों से 27 मई को आरटीओ कार्यालय रावाभाठा- भनपुरी पहुंचने की अपील की है ।