सिक्ख समाज ने मनाई लोहड़ी 2026 की खुशियां
सिक्ख समाज ने मनाई लोहड़ी 2026 की खुशियां
अग्नि के चारों ओर सजी परंपरा, एकता और पंजाबी संस्कृति की अनुपम छवि
रायपुर।
पंजाबी संस्कृति, भाईचारे और उल्लास का प्रतीक पर्व लोहड़ी इस वर्ष छत्तीसगढ़ सिख संगठन महिला विंग द्वारा आयोजित “लोहड़ी पंजाबियां दी” कार्यक्रम के माध्यम से अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण रूप में मनाया गया।

अंबुजा मॉल रायपुर में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में सिख समाज की एकता, परंपराओं और समृद्ध विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार बलदेव सिंह भाटिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह जुनेजा, गुरुचरण होरा, गुरप्रीत सिंह बाबरा, अमरजीत सिंह चावला, मलकीत सिंह गेन्दु, सुरेन्द्र सिंह, हरचरण साहनी, प्रभजोत सिंह, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजानो की गरिमामयी उपस्थिति रही |

कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसके पश्चात भांगड़ा–गिद्दा की मनमोहक प्रस्तुतियों, पंजाबी गीत-संगीत, बेस्ट सिंघ एवं बेस्ट कौर प्रतियोगिताओं ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर सभी उपस्थितजनों ने परंपरागत रीति से पर्व मनाया और खुशहाली, समृद्धि एवं एकता की कामना की।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
छत्तीसगढ़ सिख संगठन के लवली अरोरा, टिंकू होरा, गुरमीत सिंह टोनी, मोनू सलूजा, रिम्पू सैनी, मनमीत सिंह, इंदरपाल सिंह, गुरभेज सिंह, यसवंत सिंह, गुरचरन टांक, रणजीत अरोरा सहित महिला विंग अध्यक्ष श्वेता अरोरा, सिम्मी चावला, तरनजीत कौर अरोरा, गुरजीत कौर छाबड़ा, गुरनीश कौर होरा, नवजोत कौर चावला, गगनदीप कौर चावला, गुरदीप कौर सिद्धू, सतनाम कौर सलूजा, रूबी कौर गांधी सहित आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के समर्पित योगदान से यह लोहड़ी महोत्सव अत्यंत सफल, यादगार और भावनात्मक रूप से जुड़ाव पैदा करने वाला सिद्ध हुआ।
cg24
