भारत में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
इस फोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल के माध्यम से बेचा जाएगा। Samsung Galaxy F56 5G की खरीद पर 2000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Infinity-O HDR डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस दिया है।
Samsung का यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज तक के सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर दिया है। फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इस फोन में डुअल नैनो सिम कार्ड लगता है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB Type C मिलता है, जो 45W को सपोर्ट करता है।
फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, इसमें 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
cg24 Jul 27, 2026 94
cg24 Jul 27, 2026 58
cg24 Jun 28, 2026 51
cg24 Jul 31, 2026 45
News Desk Aug 6, 2023 603
