विश्व प्रसिद्ध दशहरा के मुरिया दरबार आयोजन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन
मांझी चालकी की बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ली बैठक
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की परंपरागत मुरिया दरबार रस्म का आयोजन कल होने जा रहा है। इस अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है।
आगामी आयोजन को लेकर बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप ने आज तहसील कार्यालय में मांझी-चालाकी के साथ बैठक की। बैठक में पारंपरिक रस्म के निर्विघ्न संपादन हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मुरिया दरबार बस्तर दशहरे की गौरवशाली और ऐतिहासिक परंपरा है, जिसकी पहचान देश विदेश तक है। इस बार गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति से इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी।
बैठक में संबंधित अधिकारी, दशहरा समिति के पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
cg24
