कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल प्रबंधन, प्रस्तावित जनगणना की तैयारी, जल संरक्षण कार्यों और शिकायतों के त्वरित निराकरण की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संभावित पेयजल संकट वाले गांवों की अग्रिम पहचान करने और आवश्यकतानुसार सार्वजनिक स्थलों पर सिम्प्लेक्स टैंक के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी जनगणना को शुद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर जोर देते हुए शिक्षकों को प्रगणक की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी दी।

जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने, विद्यालयों में निर्माणाधीन शौचालय 8 मार्च से पहले पूर्ण करने तथा शासकीय खरीदी में भंडार क्रय नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और मुख्यमंत्री जनदर्शन व पीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया।