यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटना का शिकार, घाटी के पास पलटी, मची चीख-पुकार, 8 की हालत गंभीर

यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटना का शिकार, घाटी के पास पलटी, मची चीख-पुकार, 8 की हालत गंभीर

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बुधवार को एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। भोपाल से सिरोंज आ रही सद्गुरु ट्रांसपोर्ट की बस बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कांकर खेड़ी घाटी के पास पलट गई। बस की कमानी टूटने से दो पहिये बस की बॉडी से अलग हो गए, जिससे हादसा हुआ। घटना में 8 यात्री घायल हुए है, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

घटना को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 8 यात्री घायल है, जिनका उपचार चल रहा है ,जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें जिला  चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। साथी मामले को जांच में लिया गया है जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी और एसडीओपी उमेश तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि बस 2013 मॉडल की है। उसके फिटनेस व अन्य कागज ओके हैंl  घटना में ड्राइवर की गलती दिखाई पड़ रही है। चश्मदीद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा थी l