सरकार के इस फैसले से गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जायेगा -उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
सरकार के इस फैसले से गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जायेगा -उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
रायपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज 2 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों मे आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन कर
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया है। राजधानी रायपुर में यह धरना प्रदर्शन रायपुर नगर निगम के पास,पहाड़ी मैना चौक, रायपुर में किया गया। उत्तम जायसवाल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा अपितु गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जायेगा। 80 प्रतिशत जनता 500,1000 और 1500 स्क्वायर फीट में जमीन खरीदतें हैं लेकिन कलेक्टर गाइडलाइन दर बढ़ने से अब उनका जमीन मकान खरीदना नामुमकिन हो जायेगा। किसान अपनी खेती जमीन ना खरीद पायेगा और ना ही जरूरत आने पर जमीन बेंच पायेगा।
उन्होंने कहा कि दुर्ग में जमीन की खरीदी बिक्री करने वाले हजारों लोग पिछले 7 दिनों से नई कलेक्टर गाइडलाइन करके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे,उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था लेकिन पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिससे स्पष्ट है कि सरकार ने यह तानाशाही फरमान जारी किया है और जो भी इसके खिलाफ विरोध कर रहे हैं उनको लाठी के बल पर दबाया जा रहा है। सरकार को जल्द ही इस बढ़ी हुई जमीन गाइडलाइन दर को वापस लेना चाहिए अन्यथा आम आदमी पार्टी आगे भी जब तक सरकार बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें कम नहीं करती तब तक सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी।
आज के विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तम जायसवाल, सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, ईमरान खान, रिजवान शरीफ जी, मुन्ना बीसेन,विजय झा, आर एस ठाकुर, नंदन सिंह, मिथलेश साहू,एम एम हैदरी, पवन सक्सेना, संतोष कुशवाहा, अनुशा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, सागर क्षीरसागर, नवनीत नंदे, नरेंद्र ठाकुर, रघुनाथ यादव, पुनारद निषाद, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा,कासिफ खान, सनोज दास,विकासदास मानिकपुरी, मनीष सारथी, प्रकाश चक्रधारी, बलवंत सिंह, डॉ विजय देवांगन, किशोर सोनी, कमल महन, छोटूदास,अजय राजपूत नेपाली एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
cg24
