*एक साथ दो एग्जाम पास करने का रायपुर की अमृत कौर ने रचा इतिहास*

*एक साथ दो एग्जाम पास करने का रायपुर की अमृत कौर ने रचा इतिहास*

*एक साथ दो एग्जाम पास करने का रायपुर की अमृत कौर ने रचा इतिहास*

*अमृत कौर ने बोर्ड परीक्षा में CBSC 12 मैथ्स स्ट्रीम में सर्वोच्च 92% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, प्रथम प्रयास में IIT-JEE भी किया क्वालीफाई*

Holy Cross Kapa की होनहार, प्रतिभाशाली छात्रा न्यू शांति नगर निवासी अमृत कौर ने अपने परिश्रम और लगन से शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में घोषित 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में अमृत कौर ने मैथ्स स्ट्रीम में सर्वधिक 92% अंक अर्जित कर न केवल अपने विद्यालय, कोचिंग संस्थान और परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे शहर के लिए भी गर्व का विषय बनी हैं।

सिर्फ 10वीं बोर्ड परीक्षा ही नहीं, अमृत ने प्रथम प्रयास में प्रतिष्ठित IIT JEE परीक्षा भी क्वालीफाई कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस डबल सक्सेस ने उन्हें उभरते हुए प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में विशेष स्थान दिलाया है।

 कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "अमृत कौर ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"

अमृत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग सेंटर के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस सपने को पूरा करने के लिए वह अभी से पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी कर रही हैं।