डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026 हेतु ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ हेतु कृषकों से 31 जुलाई मे आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा सह उप संचालक कृषि कार्यालय कांकेर से निःशुल्क प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में भरकर 31 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कृषि विभाग के वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

