महिला चेंबर के तत्वावधान में 22 नवंबर को 'स्वावलंबन से उदित-उदया' कार्यक्रम, डॉ. वर्निका शर्मा होंगी मुख्य अतिथि
महिला चेंबर के तत्वावधान में 22 नवंबर को 'स्वावलंबन से उदित-उदया' कार्यक्रम, डॉ. वर्निका शर्मा होंगी मुख्य अतिथि
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के मार्गदर्शन में महिला चेंबर के तत्वावधान में रविवार, 22 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे समता कॉलोनी स्थित जी.एस.एस. गर्ल्स हॉस्टल सेमिनार हॉल में एक विशेष प्रेरणादायी एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम "E.Y.E. – Explore Your Energy" (अपनी ऊर्जा को जानें, अपना भविष्य संवारें) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। "स्वावलंबन से उदित - उदया (नवचेतना - नव भविष्य)" थीम पर आधारित यह कार्यशाला महिलाओं एवं उद्यमियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होगी।
अतिथि एवं मुख्य वक्ता:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगी। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर तथा 'भविष्यम वैदिक कॉलेज' एवं 'E.Y.E. प्रोग्राम' के संस्थापक डॉ. आशीष पाटनी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। वे केवल प्रेरणा ही नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने, अपनी क्षमताओं को जगाने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के व्यावहारिक सूत्र साझा करेंगे।
कार्यशाला के प्रमुख विषय एवं आकर्षण:
कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर सरल व व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया जाएगा:
* आत्म-जागरूकता एवं ऊर्जा: अपनी अंतर्निहित ऊर्जा की पहचान, ध्वनि ऊर्जा एवं सकारात्मक ऊर्जा के रहस्य।
* तनाव एवं समय प्रबंधन: आधुनिक जीवनशैली में तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) के प्रभावी उपाय।
* प्राचीन विज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोग: दैनिक जीवन में ज्योतिष, वास्तु, अंकशास्त्र, पंचतत्त्व एवं मंत्र विज्ञान का वैज्ञानिक व व्यावहारिक उपयोग।
* शून्य-लागत समाधान: व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं व्यावसायिक जीवन की विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सरल एवं शून्य-लागत (Zero-Cost) व्यावहारिक समाधान।
* नववर्ष संकल्प: नववर्ष 2027 का स्वागत नई सकारात्मक ऊर्जा और S.U.C.C.E.S.S. के संकल्प के साथ करने की विशेष तैयारी।
सभी पदाधिकारियों की संयुक्त अपील:
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जसप्रीत सिंह सलूजा, तथा उपाध्यक्ष लोकेश जैन, दिलीप इसरानी एवं, मंत्री प्रशांत गुप्ता, राजेंद्र पारेख, महिला चेंबर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्रीमती मनीषा तारवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता अग्रवाल महिला चेंबर के प्रभारी तिलोकचंद बरडीया, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, सुश्री देवयानी पांडे, महिला मंत्री नीतू नंदवानी रावत, सदस्य श्रीमती सुधा ठाकुर, ने संयुक्त रूप से सभी उद्यमी बेटियों, गृहणियों, महिला चेंबर की समस्त सदस्याओं एवं चेंबर के सभी पदाधिकारियों से कल दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अनूठे अनुभव का लाभ उठाने की सादर अपील की है।

