State News
  • मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी...10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता...!!

     मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी

    10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशियों का किया स्वागत

    जगदलपुर : लोकसभा चुनाव को कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के समक्ष 10 अधिवक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान महेन्द्र कर्मा वार्ड और माता संतोषी वार्ड से 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

    इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, आयेन्द्र सिंह आर्य,आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सपन देवांगन सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डीजी मुकेश गुप्ता को राहत, हाईकोर्ट ने प्रकरण निरस्त करने दिए आदेश

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सरकार में डीजी रहे मुकेश गुप्ता के मामले में हाईकोर्ट ने लोक आयोग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दर्ज प्रकरण निरस्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता माणिक मेहता को नए सिरे से याचिका दायर करने की छूट भी दी है।

    बता दें रायपुर निवासी मेहता ने गत 9 फरवरी 2015 को लोक आयोग, एसीबी और ईओडब्ल्यू में मुकेश गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा इसकी प्रति तत्कालीन मुख्यमंत्री को भी दी थी। लोक आयोग ने गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि मुकेश गुप्ता ने गरीब तबके के लोगो को चिकित्सीय सुविधा दिलाने के नाम पर अपने पद और प्रभाव का दुरूपयोग किया और छत्तीसगढ़ सरकार से तीन करोड़ रूपये का अनुदान हासिल किया। लेकिन अनुदान राशि से चिकित्सीय सुविधा के बजाय बैंक का कर्ज अदा करके वित्तीय अनियमितता की गई। साथ ही चेरिटेबल ट्रस्ट का संचालन निजी लाभ के लिए किया गया।

    इस मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता, एमजीएम के मुख्य ट्रस्टी जयदेव गुप्ता और डायरेक्टर डॉ दीपशिखा अग्रवाल के विरूद्ध भादवि की धारा 420, 406, 120 (बी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

     
  • Breaking : मुठभेड़ में मारे गए साथियों को लेकर नक्‍सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

    रायपुर। कांकेर में हुए अब तक के सबसे बड़े मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। पुलिस द्वारा मृत नक्‍सलियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच नक्‍सलियों ने प्रेसनोट जारी कर मारे गए अपने साथियों के नामों का खुलासा किया है।

    नक्‍सलियों की क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की प्रवक्‍ता रामको हिचाली के हस्‍ताक्षर से जारी इस बयान में 27 नक्‍सलियों की पहचान बताई गई है। इस लिखित बयान में यह भी कहा गया है कि पुलिस जिन लोगों के मारे जाने का दावा कर रही है वे नाम सही नहीं है। देखें नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट में मारे गए नक्सलियों की सूची :-

  • चुनाव के दौरान बड़ा हादसा: UBGL का सेल फटने से जवान घायल...मतदान केंद्र की सुरक्षा में था तैनात

     बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल जिला बीजापुर में शुक्रवार को गलगम इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से सीआरपीएफ 196 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि आज बस्तर लोकसभा सीट में मतदान हो रहा है। मतदान दलों की सुरक्षा के लिए बड़ी तादात में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

     बता दें कि बस्तर में 196 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। वहीं क्रिटिकल मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए पूरे बस्तर में 300 कंपनियां तैनात हैं। जहां पिछले एक हफ्ते से 60 हज़ार जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सजग है।

  • फार्म खरीदने के बाद नहीं मिला टिकट, अब 'पंजा' छोड़ थामा BJP का 'हाथ'

    छत्तीसगढ़ में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला चला। 

     

    बिलासपुर नामांकन रैली में सम्मिलित होने, हमारा हौसला बढ़ाने पहुंचे आदरणीय श्री चंदन यादव जी (राष्ट्रीय सचिव AICC) जी और प्रखर वक्ता राष्ट्रीय नेत्री दीदी सुप्रिया श्रीनेत जी का हृदय से आभार

    बिलासपुर लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव के नाम आने के बाद से ही कांग्रेस के अंदर कलह खत्म होने का नाम नही ले रहा है अब कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने नामांकन फ़ार्म खरीद कर देवेंद्र यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है

    बता दे कि पिछले दिनो वर्तमान में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा से टिकिट दिए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने कांग्रेस भवन में आमरण अनशन में बैठकर खुल कर विरोध किया था। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल भी खड़े करते हुए तीन दिनों अनशन किए थे बाद में आलाकमान से बातचीत करने के आश्वासन के बाद जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुडवाया गया था। लेकिन अब विष्णु यादव ने नामांकन फ़ार्म खरीदने के बाद देवेंद्र यादव के लिए एक और चुनौती सामने आ खड़ी हुई है

    नामों की आधिकारिक घोषणा होने से पहले बिलासपुर के राजनीतिक गलियारों में विष्णु यादव के नाम की जोर शोर से चर्चा थी पर फाइनल लिस्ट में देवेन्द्र यादव का नाम सामने आने के बाद लिस्ट ने सब को चौका दिया, नामांकन दाखिल करने आए कांग्रेस नेता और पार्षद विष्णु यादव ने कहा कि, मैं तो चुनाव लडूंगा। अभी कांग्रेस ने सिर्फ लिस्ट जारी किया है। लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है कि, कांग्रेस पार्टी जो बी-फार्म जारी करेगी। उसमें विष्णु यादव का नाम लिखा होगा, उन्होंने आगे कहा कि, यह यादव बनाम यादव का विरोध नहीं है। बल्कि बाहरी यादव का विरोध है। वर्तमान स्थिति में यादव समाज कांग्रेस के बी-फार्म में मेरा नाम नहीं आ जाता तब तक इसका विरोध करेगी। कांग्रेस पार्टी मुझे सिर्फ आश्वासन देते आ रही है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक मुझे टिकिट देने के लिए पार्टी गलत करते आ रही है। मुझे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते आ रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से मांग करता हूं कि, मुझे प्रत्याशी बनाया जाए।

     

    दावेदारी के बाद नहीं मिला टिकट 

    विष्णु यादव तीन दिन पहले पूर्व पार्षद अखिलेश चंद्र और प्रदीप वाजपेयी ने भी कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदा था. विष्णु यादव की दावेदारी कितनी गंभीर थी. इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि विष्णु के नाम पर ही बिलासपुर से यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने का निर्णय कांग्रेस आलाकमान ने लिया था. देखना होगा आने वाले समय में विष्णु यादव का कांग्रेस पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी देवेंद्र यादव की हार या जीत पर कितना असर पड़ता है. 

  • पहले चरण की वोटिंग जारी: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

    जगदलपुर :- लोकसभा 2024 प्रथम चरण का चुनाव प्रारंभ हो चुका है जगदलपुर के विधायक किरण देव ने अपने पूरे परिवार के साथ शांतिनगर मतदान बूथ क्रमांक 1300पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है। अरुणाचल में 30 मार्च को भाजपा के 10 कैंडिडेट निर्विरोध जीत चुके हैं।2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

     
  • छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग जारी, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने किया मतदान

    बस्तर । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है।बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुकमा जिले के नागारास प्राथमिक शाला में मतदान किया है । 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

    फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे

    फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

  • जब तक बीजेपी सरकार रहेगी तब तक महतारी वंदन योजना रहेंगी- सीएम विष्णु देव साय

    कोरबा : महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक प्रदेश में हमारी सरकार रहेगी ये योजना कभी बंद नहीं होगी। योजना का निरंतर लाभ महिलाओं को मिलता रहेगा कोरबा में एक जन सभा को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने लोगो को आश्वस्त किया कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता, न होने देंगे।

    श्री साय ने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी को कांग्रेसियों के बहकावे में आने की जरूरत नही है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक राज किया, अनेकों राज्य में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन आदिवासियों का हित कभी नहीं किया। आदिवासियों को केवल अपना वोट बैंक समझा। यहाँ तक कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी नहीं किया। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और आदिवासियों का समुचित विकास हो इसके लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय भी बनाया। आदिवासियों का असली हित और सम्मान भाजपा करती है, भाजपा की सरकार करती है। श्री साय ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। ये सब भाजपा में ही संभव है।

    CM साय ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया।

    श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि 2029 तक हमें भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। विष्णु देव साय ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा।

    सरोज पांडेय अनुभवी प्रत्याशी, उनको सांसद बनाना है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र का सौभाग्य है कि भाजपा ने सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं। एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है। उन्होंने कहा कि एक अनुभवी प्रत्याशी कोरबा की सांसद बनने जा रही हैं।

    करतला जनपद की पूर्व अध्यक्ष हुई भाजपा में शामिल

    शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष करतला जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गोविन्द नारायण पैंकरा ने अपने समर्थकों के संग भाजपा प्रवेश किया और कोरबा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया। शंखनाद रैली में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रीगण ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, विधायक गण रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, प्रेमचंद पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, धरमलाल कौशिक, भाजपा नेता जोगेश लाम्बा, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, चम्पादेवी पावले, सौरभ सिंह, भाजपा नेता अशोक चावलानी, गोपाल साहू, कृष्ण बिहारी जायसवाल, राजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, लोक कलाकार उषा बारले सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ : बाड़ी में दफन मिली नवविवाहिता लाश, मचा हड़कंप...जाने क्या है पूरा मामला

    बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा के ग्राम पंचायत लुक में एक नवविवाहिता की लाश बाड़ी में एक फिट गड्ढे में गड़ी मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस और मर्ग कायम कर  मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र है.जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान रश्मि वर्मा पति ओमप्रकाश वर्मा उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है. विगत दो महीने पूर्व ही मृतका रश्मि वर्मा की ओमप्रकाश से शादी हुई थी. परिजनों ने मृतका के पति और परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना के बाद से मृतका का पति ओमप्रकाश घर से फरार है.

    बता दें तीन दिन पहले ही परिजनों ने दोनों पति-पत्नी की परपोड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को जांच के लिए रायपुर लैब भेजा है. जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा.

     
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित :
    *मतदान की हर पल की गतिविधि पर नजर रखने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित* *पहले चरण में 811 मतदान केंद्रों से मिलेंगी लाइव वीडियो* *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया पर रखेंगी नजर* रायपुर 18 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1961 मतदान केंद्रों में से 811 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। मतदान के पहले आज सभी केंद्रों से टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में स्थापित कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में 16 बड़ी स्क्रीन पर एक साथ 144 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए लाइव वीडियो देखी जा सकेगी। जिलावार एवं विधानसभावार हर 30 सेकंड में मतदान केंद्र स्क्रीन पर बदलेंगे जिससे सभी मतदान केंद्रों से आ रहे वीडियो को बारी-बारी से देखा जा सके। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए वेबकास्टिंग के माध्यम से कुल मतदान केंद्रों में से आधे मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त की जा रही हैं। निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त करने के लिए कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह पहली बार है कि मतदान केंद्र के अंदर के साथ ही बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं जिससे मतदाताओं की कतारों तथा बाहर की अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। लोकसभा निर्वाचन के दौरान पहले चरण में जहां 811 मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त की जाएंगी, वहीं दूसरे चरण में होने वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए 3243 मतदान केंद्रों से तथा तीसरे और अंतिम चरण में सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान 7856 मतदान केंद्रों से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इस प्रकार तीनों चरणों में कुल 11 हजार 910 मतदान केंद्रों पर वेब-कास्टिंग के जरिए मतदान की गतिविधियों पर नजर रखी जाएंगी। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लाइव वीडियो के माध्यम से जिला स्तर के साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय स्तर पर देखा जा सकेगा।
  • भाजपा की गारंटी चाइनीज माल की तरह झूठीः भूपेश बघेल

    कांग्रेस के राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी पर प्रहार करते हुए भाजपा को खूब घेरा। भूपेश ने छुईखदान में अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का दावा करने वाली भाजपा की हर एक बात झूठी निकली। वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों के 2लाख रुपए तक के कर्ज माफ होने की बात आपसे आकर कही थी जिसका कोई अता पता नहीं है जबकि हमने शपथ ग्रहण के 2 घंटों में ही किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा कर दी थी,  भाजपा ने किसानों को धान के एकमुश्त 3100 रुपए पंचायत में देने की बात कही थी लेकिन ये बात भी झूठी निकली, मजदूरों को हर साल 10,000 रूपये देने का वादा तो पूरा नहीं किया उल्टे कांग्रेस सरकार में मिलने वाले 7000 रुपए भी देने बंद कर दिए, महिलाओं से 500 रुपए में सिलेंडर देने का वादा भी कोरा झूठ निकला, भाजपा केवल और केवल झूठ बोल कर, जनता को मूर्ख बना कर सत्ता पाना चाहती है।

    ग्रामवासियों को कांग्रेस की न्याय गारंटी की जानकारी देते हुए भूपेश ने बताया कि कांग्रेस की सरकार महिला, युवा, किसान सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी ओर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी के साथ साथ अपरेंटीस का अधिकार भी दे रही है जिसमें युवाओं को सरकार वर्तमान जरूरतों के हिसाब से विभिन्न ट्रेंड में ट्रेन करेगी और इस दौरान उन्हें सालाना 1 लाख रुपए का भत्ता भी देगी, इसके अलावा किसानों को फसलों के डेढ़ गुना दाम देने के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने का वादा भी कांग्रेस पार्टी करती है।

    जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल ने बीरुटोला, देवरच्चा, कुम्हरवाड़ा, कबरकट्टा, चोभर, रामपुर, आमगांव, खादी, भाजी डोंगरी, देवपुरा, मोहगांव, पहाड़ी मानपुर, पैलीमेटा, ठाकुरटोला, जीराटोला, सण्डी, पण्डरिया, रोड अतरिया, साखा गांव का दौरा किया।


    इस दौरान भूपेश बघेल के साथ खैरागढ़ ज़िला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ,पदमा सिंह, गुलशन तिवारी, बृजेश यादव, रामकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी संजू सिंह,ममता राजेश पाल, दशमथ जंघेल, हेमंत वैष्णव, प्रमोद सिंह ठाकुर, अशोक जंघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
     
  • देवेंद्र यादव के  नामांकन रैली में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास अपने हजारों समर्थकों के साथ हुए शामिल

    बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार श्री देवेंद्र यादव के नामांकन रैली में बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात आज अपने बेलतरा- और बिलासपुर विधानसभा के हजारों समर्थकों के साथ नामांकन रैली और सभा में उपस्थित होकर देवेंद्र यादव के पक्ष में आम जनों से वोट देकर  जीतiने की अपील किया ,इस अवसर पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री देवेंद्र यादव ने  श्री त्रिलोक श्रीवास का तिरंगा गमछा पहनकर स्वागत भी किया, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत से भी  मिले और चर्चा किया, इस अवसर पर त्रिलोक  श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल जितेंद्र शर्मा जीतू सुखदेव तिवारी चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव अनिल साहू प्रशांत काशी सोनू कश्यप हृदेश कश्यप आदर्श कश्यप चुनाव साहू संदीप रजक शुभम श्रीवास शैलेश कौशिक महेंद्र शिकारी अनिल साहू गोविंद साहू मयंक वर्मा दीपक यादव राजू कश्यप भानु शर्मा ठाकुर पवन सिंह रवि बघेल बरन सूर्यवंशी राजाराम धुरी राधेश्याम तंबोली, रोहन महानंद डोडी महानंद आकाश सोनी तरण टंडन हरि वर्मा अमन साहू प्रहलाद साहू विनोद साहू आशीष यादव नवीन श्रीवास्तव कृष्ण श्रीवास हर्ष कश्यप राहुल श्रीवास दीपक श्रीवास दुर्गेश पटेल मनोज पटेल वेदव्यास श्रीवास अंबुज अग्निहोत्री फूलचंद सारथी आशु केवट आशु सारथी शिव सोनवानी करण सोनवानी शशि खंडे गोलू टिमोथी दिनेश ठाकुर सुरेंद्र सैनी छोटा वर्मा नंदकिशोर वर्मा मुकेश खरे प्रमोद साहू हरीश वर्मा अनिल कश्यप गोविंद यादव देव कुमार आर्मी चतुर खुसरो मनोज साहू मकसूदन साहू प्रदीप पटेल राजेंद्र सूर्यवंशी लोक प्रकाश दिवाकर प्रणव साहू रामकिशन सूर्यवंशी पंचराम संडे अविनाश  मनोज यादव राजेश यादव अनिल यादव अभिषेक यादव उमेश कश्यप वीरेंद्र लहरसन आशीष सूर्यवंशी गुलशन सूर्यवंशी राकेश चौहान साली नेम सुनील यादव अकरम खान असलम खान मोहसिन खान भोलू दास सुखदेव दास वासु पांडे विकास ठाकुर सनी यादव दिवारी लाल यादव कामता वर्मा मनोज साहू अनिल श्रीवास दीपक नादम अनुराग शर्मा राहुल सिंह ठाकुर सहित 1000 से ज्यादा लोग सम्मिलित हुएll