State News
  • Chhattisgarh: कोरबा में सड़क पर खड़े ट्रेलर से बस की भीषण टक्कर...सात लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ़्तार मेट्रो बस सीजी 04 एमएम 3195 मड़ई में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस टक्कर में बस के एक तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांगों थाने को सूचना दी, जिसके बाद बांगों पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कोरबा जिला अस्पताल पहुंचाया।

    कोरबा एसपी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मड़ई घाट पर यह हादसा हुआ है, बस खड़े हुए ट्रेलर से टकराई गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    सीतापुर की शिक्षिका और बच्चे की भी मौत

    कोरबा बस हादसे में सरगुजा जिले के सीतापुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका उषा निराला और उनके बच्चे की भी मौत हो गई है। घटनास्थल पहुंचे मैनपाट के शिक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि उषा निराला अपने बच्चे के साथ रायपुर से सीतापुर लौट रही थी। बस का जो हिस्सा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ उसी हिस्से में शिक्षिका अपने बच्चे के साथ सो रही थी। दोनों को गंभीर चोट आई थी।शिक्षिका को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। जबकि उनके बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। उल्लेखनीय है कि रायपुर से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट तक चलने वाली एकमात्र यही बस थी। इस बस में ज्यादातर यात्री मैनपाट और सीतापुर क्षेत्र के ही थे।

  • शिक्षक दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल  कांग्रेस   Aipc एवं आर्ना फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान*     
    शिक्षक दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल  कांग्रेस   Aipc एवं आर्ना फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान*                               रायपुर।हमारे जीवन में गुरु /शिक्षको का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ज्ञान का भंडार होता है। वह हमें ज्ञान देता है, हमारा मार्ग आलोकित करता है। ज्ञान वह अमूल्य वस्तु है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। ज्ञान ऐसा कोश है, जिसमें से जितना व्यय करो वह उतना ही बढ़ता जाता है। गुरु ही हमारे जीवन का मार्गदर्शन करता है।                      ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस एवं आर्ना फाउंडेशन  के तत्वाधान से  गवर्नमेंट स्कूल  अम्लीडीह   के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने  गुरुओं को  स्मृति चिन्ह देकर व   रक्षा सूत्र ,श्रीफल , ट्रॉफी, सम्मान पत्र, मिठाई एवं पौधा देकर उनका सम्मान  किया गया.              आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जी ने कहा कि   हमारी प्राचीन गौरवशाली भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। हमारे वेदों, पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं गीता आदि में गुरु की महिमा का गुणगान किया गया है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान पूज्य माना गया है। उन्होंने कहा कि गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है तथा गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। गुरु की सेवा करने वाले लोगों को कभी किसी वस्तु का अभाव नहीं होता। रामायण में ऋषि बाल्मीकि ने गुरु सेवा का उल्लेख किया है जीवन में गुरु का बहुत ऊंचा स्थान होता है। कोई भी गुरु का ऋण नहीं चुका सकता। प्रत्येक वह व्यक्ति गुरु हो, जो हमें ज्ञान देता है, भले ही वह एक अक्षर का ज्ञान हो। गुरु शिष्य को एक अक्षर भी कहे, तो उसके बदले में पृथ्वी का ऐसा कोई धन नहीं, जिसे देकर वह गुरु के ऋण में से मुक्त हो सके।उन्होंने कहा कि संत कबीर ने गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया है। वह कहते हैं-  गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु अपने गोबिन्द दियो बताय।। अर्थात गुरु और गोविन्द एक साथ खड़े हों तो किसके पैर स्पर्श करने करना चाहिए, गुरु के अथवा गोविन्द के? ऐसी स्थिति में गुरु के चरणों में शीश झुकाना चाहिए, जिनकी कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु के बिना मनुष्य को न ज्ञान प्राप्त हो सकता है और न ही वह मोक्ष प्राप्त कर सकता है। आज हमारा सौभाग्य है कि हम गुरुओं का सम्मान करने का अवसर प्रदान हुआ है हम गुरुओं के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन  ऑल इंडिया प्रोफेशनल  कांग्रेस छत्तीसगढ़ राज्य वुमन  एंपावरमेंट / डेवलपमेंट  की एडवाइजरी मेंबर डॉ.रूना शर्मा ने किया मुख्य अतिथि क्षितिज चंद्राकर जी, विशिष्ट अतिथि प्रत्युश भारद्वाज जी, विशेष अथिति योगिता खापडे जी, दीप सारस्वत जी, नितिन कुमार जी, सोनम श्रीवास्तव , काजल,आकाश, सत्यप्रकाश,प्रवाह, शर्माजी , अग्रवालजी,सुरेश देव सचदेव , रचना सिंह,एआईपीसी के बहुत मेंबर उपस्थित थे
  • गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी: DJ पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, 5 युवक हिरासत में

    बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलाकसा नगर पंचायत में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन में उत्सव का माहौल था, इसी दौरान कुछ कहासुनी हुई और आरोपी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस करने को लेकर ये विवाद हुआ है।

    घटना के बाद लोगों ने दल्लीराजहरा पुलिस को मामले की जानकारी दी, इसके बाद लोगों ने घायल युवक सुनील कुमार टेकाम, पिता कुशल टेकाम (20 वर्ष) को चिखलाकसा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। वहीं मामले में पुलिस 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें चिकलाकसा वार्ड नंबर 5 के रहने वाले अशोक मंडावी, यशवंत कुरेटी, आशीष कुरेटी, रोशन कुरेटी, रवि कुरेटी शामिल हैं।

  • ब्रेकिंग: गाज गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

    बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की बिजली कि चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 2 महिलाएं अब भी बेहोश हैं। आकाशीय बिजली से परिवार लाशों में तब्दील हो गया है। ये पूरा मामला चिन्नाकवाली के नयापारा का है।

  • जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
    दंतेवाड़ा।  जिले के जेलबाड़ी कॉलोनी (Jailbari Colony) में एक जेल प्रहरी की पत्नी (Wife of Jail Constable) की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। महिला के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर रूप से चोट के निशान भी हैं। मृत महिला के परिजनों ने उसके पति पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसी को शक न हो इसलिए फांसी के फंदे पर शव लटकाने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा के जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विजय बंजारे ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर पत्नी नीलम बंजारे अकेली थी। दोपहर में जब वह घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसकी सूचना अधिकारियों और आस-पास में रहने वालों को दी गई। मौके पर सिटी कोतवाली थाना के जवान भी पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारा। फिर, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। परिजन बोले- एक महीने से पीट रहा था पति नीलम के परिजनों ने पति विजय बंजारे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि, विजय पिछले एक महीने से नीलम की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। कभी दहेज की मांग तो कभी अन्य बातों को लेकर हर दिन मारता था। एक सप्ताह पहले उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था, ताकि नीलम हमें पति की क्रूरता कहीं बता न दे। परिजनों का आरोप है कि, नीलम ने सुसाइड नहीं किया है। बल्कि उसके पति विजय बंजारे ने उसे योजनाबद्ध तरीके से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। किसी को शक न हो इसलिए ड्रामा कर रहा है। परिजनों ने कहा कि, दोनों की लव मैरिज हुई थी। घर वालों ने सोना-चांदी, गहना समेत कई चीजें दीं। मगर विजय उसे कार के लिए प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने पिता ने रिटायरमेंट के बाद कार के लिए पैसे भी दिए थे। विजय, नीलम को हमेशा परेशान करते रहता था। इससे पहले भी कई दफा दोनों के बीच झगड़े हुए लेकिन, मामला इतना आगे नहीं बढ़ा था। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें। आरोपी को जेल भेजा जाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में महिला पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतिका के शरीर में हाथ, कमर, पैर, गर्दन, चेहरा समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वॉट्सएप के जरिए होती थी डील

    भिलाईः राजधानी रायपुर से सटे भिलाई शहर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को दिखाने और कीमत तय करने का पूरा सौदा वॉट्सएप के जरिए होता था। एक होटल में चल रहे देह के गोरखधंधे का खुलासा उन्हीं के बीच की एक लड़की ने किया है।

     
  • कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राजस्व शिविर लगाकर ग्रामीण किसानों की सुनी समस्याएं, ग्राम कोयलारी में अलग से राजस्व शिविर लगाने के दिए निर्देश

    राज्य शासन के वन,परिवहन,आवास,पर्यावरण,विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर गुरूवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान श्री अकबर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के तहसील स्तरीय राजस्व शिविर में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा में तहसील स्तरीय राजस्व शिविर लगाकर 198 ग्रामो से आए ग्रामीण, किसानों से चर्चा की ग्रामीण-किसानों के राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी ली, तथा सभी लंबित प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई एवं निराकरण करने के लिए कलेक्टर एवं एसडीएम को निर्देशित किया। राजस्व शिविर में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।  
    कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राजस्व समीक्षा बैठक में कहा कि अगर राजस्व मामलो में अविवादित, विवादित प्रकरण, सीमाकंन, बंटवारा, फौती उठाने सहित अलग-अलग अन्य प्रकरण अगर बहुत लम्बे समय से लंबित है और अविवादित प्रकरण जिसमें किसी भी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति नहीं है, फिर भी ऐसे प्रकरणों की सुनवाई के लिए पक्षकारों को बार-बार तहसील बुलाए जाते है तो ऐसे प्रकरणों की एक बार समीक्षा होनी चाहिए। इन्ही उद्देश्यों को लेकर आज यहां राजस्व प्रकरणों की राजस्व शिविर आयोजित की गई है। श्री अकबर ने शिविर में दूर-दराज से आए सभी ग्रामीणों से आग्रह करते हुए है कि अगर ऐसे प्रकरण है जो बिना विवाद के है और उनके सुनवाई के लिए बार-बार बुलाए जाते है ऐसे ग्रामीणजन व किसान अपनी समस्याएं यहां बता सकते है। राजस्व शिविर में ग्राम कोयलारी से सर्वाधित राजस्व के प्रकरण सामने आने के बाद श्री अकबर ने कलेक्टर को ग्राम कोयलारी में अलग से राजस्व शिविर लगाने और सभी प्रकरणों की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए। श्री अकबर ने शिविर में शामिल हुए सभी ग्रामीणजनों और किसानों को उनकी समस्याएं बताने का अवसर दिया। उन्होने सभी की समस्याएं सुनी और मौके पर सभी प्रकरणों की सुनवाई और शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व शिविर में किसानों ने पटवारियों की कई गंभीर शिकायतें भी की।  राजस्व शिविर में जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बंगाली, नगर पंचायत अध्यक्ष उषा मनहरण श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महेन्द्र श्रीवास्तव, श्री अशोक चोपड़ा, श्री अब्दुल मजीद खान, श्री रामचरण पटेल, श्री भगवान सिंह पटेल, श्री बिरेन्द्र दुबे, श्री चोवा साहू, श्री राजु, श्री डाकेश्वर श्रीवास, श्री मूलसिंह, श्री ओमकार श्रीवास, श्री आनंद साहू, श्री सियाराम साहू एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • BIG BREAKING: भारतीय जनता पार्टी ने ओम माथुर को बनाया प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी की हुई छुट्टी

    भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में ऊपर से नीचे तक बदलाव लाने की दिशा में पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।आज ऐसे समय में जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में है। ठीक उसी समय में छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी को बदले जाने की खबर आ रही है।इस खबर में बताया जा रहा है कि अब श्री ओम माथुर छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रभारी ओम माथुर बनाए गए है। डी पुरंदेश्वरी की प्रदेश प्रभारी पद से छुट्टी हो चुकी है। इस खबर में यह भी जानकारी दी रही जा रही है कि भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ही बने रहेंगे… छत्तीसगढ़ में चेहरे बदलने का सिलसिला जारी… भाजपा की नई शुरुआत…!पार्टी ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य कई प्रदेशों में भी प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी पदों पर नियुक्त व्यक्तियों में बदलाव किया है। इसकी सूची साथ में संलग्न है।

     

  • स्वागत में आए युवाओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गले में ढोलक लटकाकर थाप दी

    स्वागत में आए युवाओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गले में ढोलक लटकाकर थाप दी

  • मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कलेक्टर कार्यालय का शुभारंभ किया

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष  चरणदास महंत ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रशासनिक अधिकारीगण और गणमान्य नागरिकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

  • छत्तीसगढ़ का 33वां जिला बना सक्ती, सीएम भूपेश ने पूरी की सालों पुरानी मांग

    सक्ती: छत्तीसगढ़ के 33वें जिले सक्ती का उद्घाटन सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को किया। नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ के अवसर पर रोड शो में सीएम का भव्य स्वागत किया गया है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती जिले के पहले पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे को पदभार ग्रहण कराया। सीएम को पुलिस बैंड ने जनरल सेल्यूट की धुन बजाकर सलामी दी।

    सक्ती के कचहरी चौक और सब्जी बाजार चौक में मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न चौक चौराहों में मारवाड़ी युवा मंच, यादव समाज, अधिवक्ता संघ, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय, कन्नौजिया कुर्मी समाज, चंद्रनाहु चंद्रा समाज, जिला उद्योग संघ जिला सब्जी व्यापारी संघ, नगर पालिका व्यापारी संघ, शिक्षक संगठन सहित विभिन्न संगठनों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री के रोड शो के साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित चलित झांकी भी दिखाई गई। इसमें जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मत्स्य बीज संचयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, समन्वित कृषि प्रक्षेत्र, स्वच्छ भारत मिशन की चलित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई।


    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत नवगठित सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सकरेली में बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां गोंड आदिवासी समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

    बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम स्थल पर सेवा समिति फडापेन ठाना (झिरीया) द्वारा सामूहिक रूप से मनमोहक रेलापाटा नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। रेलापाटा नृत्य आदिवासी समाज द्वारा नवाखाई पर्व के अवसर पर विशेष रूप से किया जाता है। इस नृत्य में गढवा बाजा, ढोल, तुरही, मंजीरा, झांझ बेंजो, निसान, ताशा, डफरा आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर समाज के लोगों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाती है।

  • पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़...महिला दलाल समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

    महासमुंद। जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां स्कूल के सामने लंबे समय से कारोबार संचालित था। मौके से आपत्तिजनक समान और कैश भी जब्त किए गए हैं। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि पतेरापाली स्कुल के सामने एक महिला किराए के मकान में देह व्यापार करवा रही है। वहां पर बाहर से भी लड़कियां आती हैं। आस-पास के लोग भी इस बात से काफी परेशान थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस ने एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर उस मकान में भेज दिया। दलाल मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि अंदर लड़कियां हैं और जिस्मफरोशी हो रही है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला दलाल, 3 लड़कियां और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहक सरायपाली इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 3 हजार से ज्यादा कैश और आपत्तिजनक समान जब्त किया है।