State News
  • महिला की हत्या कर जोर-जोर से चिल्लाया हत्यारा, कहा-कोई पास आया तो उसकी भी हत्या कर दूंगा

    कोरबा। शराब के नशे में एक युवक ने तीन बच्चों की मां की हत्या कर दी। लाश को घसीटते हुए दूसरे व्यक्ति के आंगन में रख दिया। वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र की है। गांव में रहने वाला एक व्यक्ति नौ सितंबर को दोपहर दो बजे अपने रिश्तेदार के घर कटघोरा के ग्राम लखमी चला गया था। रात को घर में उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चे थे।

    रात लगभग तीन बजे गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की नींद खुली। उसने देखा कि समारू गोंड़ नाम का युवक एक महिला को घसीटते हुए दूसरे ग्रामीण के घर की ओर ले जा रहा है। समारू जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि उसके पास कोई आएगा तो उसकी भी हत्या कर देगा। घटना की जानकारी गांव के उप सरपंच को हुई। मामले से महिला के पति को अवगत कराया गया। वह घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पसान थाना को दी गई। पुलिस ने घेराबंदी करके समारू गोंड़ उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में समारू ने बताया है कि उसका महिला से अवैध संबंध था। महिला का पति घर पर नहीं था तब वह महिला के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसे महिला के बच्चों ने देखा था। शराब के नशे में विवाद हुआ था। समारू ने महिला के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और बाहर खाट पर सो गया। देर रात नींद खुली तो वह महिला के कमरे में घुसा। किसी बात को लेकर समारू और महिला के बीच विवाद हुआ। समारू ने धारदार हथियार से मारकर महिला की हत्या कर दी।

  • शर्मनाक घटना: 7 वर्षीय बहन के साथ उसके ही नाबालिग भाइयों ने किया दुष्कर्म, फिर ऐसे हुआ मामले का खुलासा

    भिलाई। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 7 साल की बच्ची के साथ उसके बुआ के दो लड़कों ने गंदा काम किया। इज्जत की डर से परिजनों ने मामले को दबा दिया। चार माह बाद लड़के उसके घर फिर पहुंच गए। जब उसके मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रकरण में जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।

    gg.jpeg
    टीआई ममता शर्मा अली ने बताया कि घटना 4 माह पहले की है। 7 वर्षीय बच्ची घर पर थी। 13 व 15 वर्षीय बुआ के लड़के घर पर आए थे। बच्ची के साथ खेलने के बहाने ले गए। उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची ने आप बीती अपनी मां को बचाई। मां ने मामले को पति से शेयर किया। लेकिन बदनामी के डर से मामले को नजर अदांज कर दिया। रविवार को फिर से लड़के उसके घर पर आ गए। बच्ची की मां ने उन्हें घर पर आने से मना किया। दोनों लड़कों ने नानी के घर आया हूं, बोलकर गाली गलौज की। जब समझाने की कोशिश की तब उसकी मां के साथ मारपीट की। तब जाकर मामला थाना पहुंचा।

    दोबारा करना चाह रहे थे गंदी हरकत
    दोनों नाबालिग भाई मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लड़की के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे। बच्ची की मां और पिता ने दोनों लड़कों पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
  • CG में किया गया बड़े स्तर पर शिक्षकों का ट्रांसफर, जाने किनका नाम है शामिल....

    कवर्धा :कवर्धा: जिला कबीरधाम के अनुमोदन उपरांत शिक्षा विभाग जिला कबीरधाम के अंतर्गत कार्यरत निम्नांकित कर्मचारियों को जिले के अंतर्गत ट्रांसफर किया गया है।देखिए आदेश…

  • बदलता दंतेवाड़ा: नई तस्वीर : बाजार में सोमारी ने दिया बच्चे को जन्म

    जिला के विकासखण्ड गीदम अंतर्गत बारसूर नगर पंचायत बाजार में ग्राम पंचायत भट्टपाल के आश्रित ग्राम  उद्देनार 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं वहाँ कि  एक गर्भवती महिला सोमारी का गुरुवार को हाटबाजार स्थल पर  ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि सोमारी अपनी पति लच्छू राम के साथ दैनिक सामान एवं बाजार करने के लिए वाहन में बैठकर बारसूर हाटबाजार पहुंची बारसूर पहुंचते ही अचानक सोमारी को अचानक तेज प्रसव दर्द शुरू हो गया। जिसकी खबर तत्काल हाट बाजार हाट बाजार में बैठी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की टीम तक पहुंची टीम की सदस्य डॉक्टर चेतन श्रीमती सुधा सिंह स्टाफ नर्स एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी बिंजोला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक  तत्काल तत्परता दिखाते हुए सोमारी तक पहुंच गए टीम ने देखा कि प्रसव का समय नजदीक पहुंच चुका है उन्होंने बिना समय गवाएं बाजार स्थल पर ही सुरक्षित प्रसव कराया सुरक्षित प्रसव के बाद प्रसूता व परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही तत्काल उसे हाट बाजार की वाहन के माध्यम से बारसूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया सोमारी और उसका बच्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है इससे मरीज के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया है।निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि जिले के ग्रामीण अंचल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है सोमारी जैसे और कई ग्रामीणों को हाट बाजार में अपने दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ बीमारी के संबंध में भी उचित परामर्श एवं उपचार मिल जाता है जिले के 20 हॉट बाजारों में योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है एवं योजना का भरपूर लाभ जन सामान्य को पहुंचाया जा रहा है।

  • अम्बिकापुर : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने करमा नर्तक दलों का बढ़ाया मनोबल

    छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  अमरजीत भगत रविवार को प्रेमनगर विकासखण्ड के ग्राम नवापाराकला में आयोजित संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नर्तक दलों का उत्साहवर्ध करते हुए करमा को सरगुजा अंचल का प्रमुख लोक नृत्य करार देते हुए इसे संरक्षित रखने कहा।

    खाद्य मंत्री ने कहा कि सरगुज़ा में लोक नृत्य, कला, संगीत आदि सांस्कृतिक विधाओं  से परिपूर्ण है। संस्कृति विभाग के द्वारा राज्य के लोक नर्तकों को पहचान दिलाने के लिए  पंजीयन भी किया जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। करमा नृत्य छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय आदिवासी नृत्य शैली है जिसमें छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक मिलती है।
    इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वहां वृक्षारोपण भी  किया।

  • मामा की बेटी को दो नाबालिगों ने बनाया हवस का शिकार: मामी ने दबाया मामला, तो दोबारा पहुंचे घर

    दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों ने मामा की 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की मां ने लोक-लाज के चलते पहली बार मामले को दबाया, तो दोनों लड़के फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मारपीट की। नेवई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    अकेला पाकर दिया घटना को अंजाम
    नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि 4 महीने पहले 13 साल साल और 15 साल के लड़के अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की 7 वर्षीय बेटी खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग भाई वहां से अपने घर चले गए।

    सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने दबा दिया मामला
    शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बेटी ने रो-रोकर उन्हें सारी जानकारी दी। सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। उन्हें देख मामी आग बबूला हो गई। उसने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

    दोबारा बहन के साथ करना चाह रहे थे गंदी हरकत
    दोनों नाबालिग भाई मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लड़की के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे। बच्ची की मां और पिता ने दोनों लड़कों पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

  • Chhattisgarh: कोरबा में सड़क पर खड़े ट्रेलर से बस की भीषण टक्कर...सात लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ़्तार मेट्रो बस सीजी 04 एमएम 3195 मड़ई में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस टक्कर में बस के एक तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बांगों थाने को सूचना दी, जिसके बाद बांगों पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कोरबा जिला अस्पताल पहुंचाया।

    कोरबा एसपी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मड़ई घाट पर यह हादसा हुआ है, बस खड़े हुए ट्रेलर से टकराई गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    सीतापुर की शिक्षिका और बच्चे की भी मौत

    कोरबा बस हादसे में सरगुजा जिले के सीतापुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका उषा निराला और उनके बच्चे की भी मौत हो गई है। घटनास्थल पहुंचे मैनपाट के शिक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि उषा निराला अपने बच्चे के साथ रायपुर से सीतापुर लौट रही थी। बस का जो हिस्सा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ उसी हिस्से में शिक्षिका अपने बच्चे के साथ सो रही थी। दोनों को गंभीर चोट आई थी।शिक्षिका को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। जबकि उनके बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। उल्लेखनीय है कि रायपुर से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट तक चलने वाली एकमात्र यही बस थी। इस बस में ज्यादातर यात्री मैनपाट और सीतापुर क्षेत्र के ही थे।

  • शिक्षक दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल  कांग्रेस   Aipc एवं आर्ना फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान*     
    शिक्षक दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल  कांग्रेस   Aipc एवं आर्ना फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान*                               रायपुर।हमारे जीवन में गुरु /शिक्षको का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ज्ञान का भंडार होता है। वह हमें ज्ञान देता है, हमारा मार्ग आलोकित करता है। ज्ञान वह अमूल्य वस्तु है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। ज्ञान ऐसा कोश है, जिसमें से जितना व्यय करो वह उतना ही बढ़ता जाता है। गुरु ही हमारे जीवन का मार्गदर्शन करता है।                      ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस एवं आर्ना फाउंडेशन  के तत्वाधान से  गवर्नमेंट स्कूल  अम्लीडीह   के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने  गुरुओं को  स्मृति चिन्ह देकर व   रक्षा सूत्र ,श्रीफल , ट्रॉफी, सम्मान पत्र, मिठाई एवं पौधा देकर उनका सम्मान  किया गया.              आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर जी ने कहा कि   हमारी प्राचीन गौरवशाली भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। हमारे वेदों, पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं गीता आदि में गुरु की महिमा का गुणगान किया गया है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान पूज्य माना गया है। उन्होंने कहा कि गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है तथा गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। गुरु की सेवा करने वाले लोगों को कभी किसी वस्तु का अभाव नहीं होता। रामायण में ऋषि बाल्मीकि ने गुरु सेवा का उल्लेख किया है जीवन में गुरु का बहुत ऊंचा स्थान होता है। कोई भी गुरु का ऋण नहीं चुका सकता। प्रत्येक वह व्यक्ति गुरु हो, जो हमें ज्ञान देता है, भले ही वह एक अक्षर का ज्ञान हो। गुरु शिष्य को एक अक्षर भी कहे, तो उसके बदले में पृथ्वी का ऐसा कोई धन नहीं, जिसे देकर वह गुरु के ऋण में से मुक्त हो सके।उन्होंने कहा कि संत कबीर ने गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया है। वह कहते हैं-  गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु अपने गोबिन्द दियो बताय।। अर्थात गुरु और गोविन्द एक साथ खड़े हों तो किसके पैर स्पर्श करने करना चाहिए, गुरु के अथवा गोविन्द के? ऐसी स्थिति में गुरु के चरणों में शीश झुकाना चाहिए, जिनकी कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु के बिना मनुष्य को न ज्ञान प्राप्त हो सकता है और न ही वह मोक्ष प्राप्त कर सकता है। आज हमारा सौभाग्य है कि हम गुरुओं का सम्मान करने का अवसर प्रदान हुआ है हम गुरुओं के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन  ऑल इंडिया प्रोफेशनल  कांग्रेस छत्तीसगढ़ राज्य वुमन  एंपावरमेंट / डेवलपमेंट  की एडवाइजरी मेंबर डॉ.रूना शर्मा ने किया मुख्य अतिथि क्षितिज चंद्राकर जी, विशिष्ट अतिथि प्रत्युश भारद्वाज जी, विशेष अथिति योगिता खापडे जी, दीप सारस्वत जी, नितिन कुमार जी, सोनम श्रीवास्तव , काजल,आकाश, सत्यप्रकाश,प्रवाह, शर्माजी , अग्रवालजी,सुरेश देव सचदेव , रचना सिंह,एआईपीसी के बहुत मेंबर उपस्थित थे
  • गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी: DJ पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, 5 युवक हिरासत में

    बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलाकसा नगर पंचायत में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन में उत्सव का माहौल था, इसी दौरान कुछ कहासुनी हुई और आरोपी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस करने को लेकर ये विवाद हुआ है।

    घटना के बाद लोगों ने दल्लीराजहरा पुलिस को मामले की जानकारी दी, इसके बाद लोगों ने घायल युवक सुनील कुमार टेकाम, पिता कुशल टेकाम (20 वर्ष) को चिखलाकसा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। वहीं मामले में पुलिस 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें चिकलाकसा वार्ड नंबर 5 के रहने वाले अशोक मंडावी, यशवंत कुरेटी, आशीष कुरेटी, रोशन कुरेटी, रवि कुरेटी शामिल हैं।

  • ब्रेकिंग: गाज गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

    बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की बिजली कि चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 2 महिलाएं अब भी बेहोश हैं। आकाशीय बिजली से परिवार लाशों में तब्दील हो गया है। ये पूरा मामला चिन्नाकवाली के नयापारा का है।

  • जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
    दंतेवाड़ा।  जिले के जेलबाड़ी कॉलोनी (Jailbari Colony) में एक जेल प्रहरी की पत्नी (Wife of Jail Constable) की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। महिला के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर रूप से चोट के निशान भी हैं। मृत महिला के परिजनों ने उसके पति पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसी को शक न हो इसलिए फांसी के फंदे पर शव लटकाने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा के जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विजय बंजारे ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर पत्नी नीलम बंजारे अकेली थी। दोपहर में जब वह घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसकी सूचना अधिकारियों और आस-पास में रहने वालों को दी गई। मौके पर सिटी कोतवाली थाना के जवान भी पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारा। फिर, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। परिजन बोले- एक महीने से पीट रहा था पति नीलम के परिजनों ने पति विजय बंजारे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि, विजय पिछले एक महीने से नीलम की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। कभी दहेज की मांग तो कभी अन्य बातों को लेकर हर दिन मारता था। एक सप्ताह पहले उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था, ताकि नीलम हमें पति की क्रूरता कहीं बता न दे। परिजनों का आरोप है कि, नीलम ने सुसाइड नहीं किया है। बल्कि उसके पति विजय बंजारे ने उसे योजनाबद्ध तरीके से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। किसी को शक न हो इसलिए ड्रामा कर रहा है। परिजनों ने कहा कि, दोनों की लव मैरिज हुई थी। घर वालों ने सोना-चांदी, गहना समेत कई चीजें दीं। मगर विजय उसे कार के लिए प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने पिता ने रिटायरमेंट के बाद कार के लिए पैसे भी दिए थे। विजय, नीलम को हमेशा परेशान करते रहता था। इससे पहले भी कई दफा दोनों के बीच झगड़े हुए लेकिन, मामला इतना आगे नहीं बढ़ा था। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें। आरोपी को जेल भेजा जाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में महिला पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतिका के शरीर में हाथ, कमर, पैर, गर्दन, चेहरा समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वॉट्सएप के जरिए होती थी डील

    भिलाईः राजधानी रायपुर से सटे भिलाई शहर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को दिखाने और कीमत तय करने का पूरा सौदा वॉट्सएप के जरिए होता था। एक होटल में चल रहे देह के गोरखधंधे का खुलासा उन्हीं के बीच की एक लड़की ने किया है।