State News
  • तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर...एक की मौत

    गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130सी पर आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया है. कचना धुरवा मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी है. हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है. इस घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि हाइवा को ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया बाइक सवार युवक हाइवा को ओवरटेक कर रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी. बाइक सवार पप्पू और नौहर दोनों युवक रायपुर के निमोरा के बताए जा रहे है. दोनों जतमई के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण गरियाबंद की ओर गए थे. रास्ता पूछने के बाद वापिस जतमई जा रहे थे. इसी बीच हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में पप्पू की मौत हो गई है वहीं नौहर घायल है. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • गाय ने दिया तीन आंखों वाली बछिया को जन्म…लोग मान रहे भगवान शिव का अवतार…

    राजनांदगांव। राजनांदगांव के गांव  लोधी में एक किसान के घर गाय ने एक अजीबोगरीब बछिया को जन्म दिया है। जिसकी 3 आँखे और नाक के चार छेद हैं। जिसके बाद से किसना के घर बछिया को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग इसे भगवान महादेव का अवतर मान रहे हैं।

    आसपास के लोगों ने बताया कि बछड़े के माथे के बीच में एक अतिरिक्त आंख है और नथुने में भी चार छेद हैं। इसकी पूंछ ‘जटा’ जैसी दिखती है और इसकी जीभ भी सामान्य बछिया की तुलना में लंबी है, हालांकि, लंबी जीभ के कारण बछिया को गाय का दूध पीने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम उसे खिलाने में मदद कर रहे हैं। किसान ने पशु चिकित्सक का हवाला देते हुए कहा कि, बछिया की सेहत अच्छी है।

    दो दिन बाद किसान ने बछिया की पूजा-अर्चना के लिए एक बड़ा कार्यक्रम रखा है। जिसमें गांव के सभी लोग आ सके और बछिया के दर्शन कर सके। इस पूजा में बछिया का नामकरण भी किया जाएगा।

     

  • मामूली विवाद के चलते,18 वर्षीय युवक ने दी जान

    बिलासपुर। bilaspur न्यायधानी से एक घटना सामने आई है। 18 वर्षीय युवक ने आज ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. पिता ने मृतक को क्रिकेट cricket खेलने से मना किया था, जिसके बाद युवक नाराज होकर घर से निकला था और गुस्से में आकर ट्रेन के सामने जाकर कूद गया.

    बता दें कि चकरभाटा कैंप के वार्ड 8 निवासी 18 वर्षीय दिव्यांशु झा divyanshu jha  क्रिकेट खेलने जा रहा था. उसी दौरान पिता अवधेश झा ने क्रिकेट खेलने जाने से मना किया, जिसके बाद युवक गुस्से में आकर घर से निकल गया. गुस्सा इतना भयानक था कि उसने चकरभाठा रेलवे स्टेशन के आगे बिल्हा रोड के पास ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी. घटना के बाद जीआरपी ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

  • छत्तीसगढ़: BSF कैम्प में CORONA विस्फोट… 35 BSF जवान निकले कोरोना पॉजिटिव…
    कांकेर। कांकेर जिले के सिकसोड BSF कैंप में 35 जवान कोरोना से संक्रमित मिले है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि कल प्रदेश में 4574 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5396 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई थी।
  • भूपेश बघेल ने करोना के सुपर स्प्रेडर का काम किया है -  भाजपा विधायक अजय चंद्राकर

    *भूपेश बघेल ने करोना के सुपर स्प्रेडर का काम किया*

    भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर करोना सुपर स्प्रेडर का सीधा आरोप लगाया -

    अजय चंद्राकर ने कहा की मुख्यमंत्री अभी भी करना फैलाने का काम कर रहे हैं - 

    अखिलेश यादव, शशि थरूर, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सहित पूरे विपक्ष ने वैक्सीनेशन का विरोध किया था  -
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 3 महीने तक वैक्सीनेशन होने ही नही दिया - छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र प्रदेश हैं जिसने कोरोना में सेस लगाया
     कोरोना से निपटने जो कदम उठाए जाते थे उसकी आलोचना होती रही, पर चुनौती के बीच टीकाकरण में देश अन्य देशों से आगे है

    देश में 157 करोड़ कोरोना टीका लगा -  देश के 66 करोड़ लोग पूर्ण रूप से हो चुके है वैक्सिनेट - सितंबर माह में 24 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगा कर रिकॉर्ड कायम किया -  बूस्टर डोज भी प्रारंभ किया जा चुका है,  15 से 18 वर्ष वाले  3 करोड़ से अधिक  बच्चों को लग चुका है टीका - वैक्सिनेशन के मामले में विश्व का नेतृत्व कर रहा भारत -

    प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा अजय चंद्राकर ने कहा कि को-वैक्सीन को रोककर प्रदेश सरकार ने अपराध किया - प्रदेश में मैच के आयोजन से दूसरी लहर में कोरोना बढ़ा 

    कांग्रेस ने सुपर स्प्रेड बनने का कार्य किया 

  • पेट्रोलिंग पर निकले सिपाही को पीठ पर मारा चाकू, हालत गंभीर, भाजपा नेता सहित 6 गिरफ्तार

    भिलाई। दुर्ग जिले में पेट्रोलिंग पर निकले एक सिपाही पर झगड़ा कर रहे युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ पर चाकू लगने से सिपाही बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

    सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां भगाया।

    इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकड़ने लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया।

    इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • इंदौर सामूहिक दुष्कर्म कांड : फरार आरोपी धारदार हथियार सहित गिरफ्तार, दर्ज हैं दो दर्जन केस

    बेमेतरा। इंदौर दुष्कर्म कांड की कुछ आरोपियों के बेमेतरा में छुपे होने की सूचना पर पुलिस टीम बेमेतरा ने दो दर्जन से अधिक प्रकरणों में फरार आरोपी विपिन भदौरीया को धारदार हथियार सहित हाउसिंग बोर्ड कालोनी से गिरफ्तार किया गया। इंदौर सामूहिक दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने विपिन भदौरीया, आनंद सहानी, सिद्धीक को इस अपराध की फरयादीया को मारने के लिए भेजा गया था। जो अपनी पहचान छुपा कर कुछ दिनों तक सबेरा लाज में पान मसाला के एजेंट बताकर रहे एवं इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से फरीयादीया के घर के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान लेकर छुपकर रह रहे थे।

    पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला संबंधी प्रकरण होने की सूचना जिले के कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान को दी, जो मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से आरोपी और फरियादीया के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों के विरूद्ध थाना बेमेतरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी विपिन भदौरिया उम्र 37 साल जिला आगरा (उप्र) को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही अन्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा, आनंद सहानी गोरखपुर उत्तर प्रदेश, हाल नागदा मध्य प्रदेश, सिद्धीक मांग्लिया इंदौर की तलाश जारी है।

  • छत्तीसगढ़ में आज 5525 नए मरीज मिलने की पुष्टि, जानें जिलों के आंकड़े

    छत्तीसगढ़ में आज 5525 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 32139 हो गए हैं। 5525 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 4240 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 8 मौतें हुई है।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1055753 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1009967 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 32139 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13647 मौतें हो चुकी हैं।

    कोरबा में आज 357 कोविड संक्रमितो की पहचान, संक्रमितों में 232 पुरुष और 125 महिला शामिल… करतला – 29… कटघोरा ग्रामीण – 58.. कटघोरा शहरी – 80.. कोरबा ग्रामीण – 47… कोरबा शहरी – 116… पाली – 11… पोड़ी-उपरोडा – 16

    आज 15 जनवरी को जिला महासमुन्द से 48, बलरामपुर से 43, कबीरधाम से 39, गौरेला पेन्ड्रा मरवाही से 33, कोण्डागांव से 28, बस्तर से 27, सुकमा से 25, नारायणपुर 24, बेमेतरा से 20, गरियाबंद से 9 एवं बीजापुर से 5 कोरोना संक्रमित पाए गए।

    प्रदेश के 07 जिलों में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही

    • आज 15 जनवरी को गरियाबंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बस्तर, बलरामपुर, कबीरधाम एवं बीजापुर पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही ।

  • CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में दहेजी दानव का अत्याचार, पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, जेठ ने किया प्रयास, FIR
    दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ में दहेजी दानव का क्रुर चेहरा सामने आया है। मुंह मांगा दहेज नहीं मिलने के कारण ब्याहकर लाई गई दुल्हन के साथ जो घिनौना कृत्य किया गया है, उससे प्रताड़ित होकर हताश हो चुकी दुल्हन ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। दहेज को लेकर जब पति ने प्रताड़ित करना शुरु किया, तो जेठ ने भी मौका पाकर बुरी नीयत को अंजाम देने की कोशिश की। पूरा मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है। यहां ​के निवासी परिवार ने मध्यप्रदेश के बालाघाट के परिवार से रिश्ता किया और अपने बेटे की शादी कर दी। शादी में नगद 2.5 लाख के अलावा दहेज का पूरा सामान दिया गया। लेकिन दहेज के लालचियों को इससे संतुष्टी नहीं मिली और उन्होंने दहेज के लिए दुल्हन को परेशान करना शुरु कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पिता ने बेटी के ससुराल वालों को और 37 हजार रुपए दे दिया, जिससे उनका लालच बढ़ता गया और वे दुल्हन को और ज्यादा परेशान करने लगे। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति ने और दहेज मांगा, जिससे दुल्हन ने इंकार कर दिया, तो उसे अप्राकृतिक यौन संबंधों का सामना करना पड़ा। यह सिलसिला रोज चल पड़ा। पति और पत्नी के बीच तनाव का फायदा जेठ ने उठाया और वह भी दुल्हन को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश में लगा रहता। उसके बाद उसके सास, ससुर, जेठ और पति सभी लोग दहेज कम लाने को लेकर ताने मारने लगे। पति आए दिन दहेज लाने के लिए उससे झगड़ा करने लगा। पिता की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह और अधिक दहेज दे सकें। तंग आकर कराई FIR लड़की ने इसका विरोध किया। उसने पिता से अधिक दहेज मांगने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति और जेठ ने यातना की हदें पार कर दीं। पिछले कुछ महीनों से उसका पति आए दिन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता। जब पति बाहर जाता तो जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करता और जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इन सब प्रताड़ना के बाद युवती अपने मायके चली गई, और उसने मामले की शिकायत बालाघाट थाने में दर्ज कराई। वहां से जीरो रिपोर्ट आने पर सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • BJP पार्षदों ने अपने ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा...जानिए क्या है पूरा मामला…

    पत्थलगांव|   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के गृह जिले की पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा पार्षदों ने अपनी ही पार्टी की नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। विकास कार्यों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने 24 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

    15 पार्षदों की पत्थलगांव नगर पंचायत में 9 पार्षद के साथ भाजपा की सुचिता एक्का अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। इसके अलावा यहां 5 कांग्रेस और 1 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा की घरेलू कलह की वजह से अध्यक्ष पद अब कांग्रेस की झोली में जाने की संभावना बढ़ गई हैं। हालांकि सांसद गोमती साय ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

  • छेरछेरा… माई कोठी के धान ला हेर हेरा: आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का लोक पर्व ‘छेरछेरा पुन्नी’
    आज छेरछेरा (cherchera) पर्व है। छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे छेरछेरा पुन्नी (chher chhera punni) या छेरछेरा तिहार (cherchera festival) भी कहते हैं। इसे दान करने का पर्व माना जाता है। इस दिन छत्तीसगढ़ में युवक-युवती और बच्चे, सभी छेरछेरा (अनाज) मांगने घर-घर जाते हैं। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी (chher chhera punni) का अलग ही महत्व है। वर्षों से मनाया जाने वाला ये पारंपरिक लोक पर्व साल के शुरुआत में मनाया जाता है। इस दिन रुपये पैसे नहीं बल्कि अन्न का दान करते हैं। इसलिए मनाते हैं छेरछेरा धान का कटोरा कहलाने वाला भारत का एक मात्र प्रदेश छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश है। यहां पर ज्यादातर किसान वर्ग के लोग रहते हैं। कृषि ही उनके जीवकोपार्जन का मुख्य साधन होता है। यही वजह है कि कृषि आधारित जीवकोपार्जन और जीवन शैली ही अन्न दान करने का पर्व मनाने की प्रेरणा देती है। अपने धन की पवित्रता के लिए छेरछेरा तिहार मनाया जाता है। क्योंकि जनमानस में ये अवधारणा है कि दान करने से धन की शुद्धि होती है। माई कोठी के धान ला हेर हेरा… छेरछेरा पर बच्चे गली-मोहल्लों, घरों में जाकर छेरछेरा (दान) मांगते हैं। दान लेते समय बच्चे ‘छेर छेरा… माई कोठी के धान ला हेर हेरा’ कहते हैं और जब तक आप अन्न दान नहीं देंगे तब तक वे कहते रहेंगे- ‘अरन बरन कोदो करन, जब्भे देबे तब्भे टरन’। इसका मतलब ये होता है कि बच्चे आपसे कह रहे हैं, मां दान दो, जब तक दान नहीं दोगे तब तक हम नहीं जाएंगे। शाकंभरी देवी हुई थी प्रकट जनश्रुति के अनुसार, एक समय धरती पर घोर अकाल पड़ा। इससे इंसान के साथ जीव-जंतुओं में भी हाहाकार मच गया। तब आदीशक्ति देवी शाकंभरी को पुकारा गया। जिसके बाद देवी प्रकट हुईं और फल, फूल, अनाज का भंडार दे दिया। जिससे सभी की तकलिफें दूर हो गई। इसके बाद से ही छेरछेरा मनाए जाने की बात कही जाती है। दान की महान संस्कृति का परिचायक ‘छेरछेरा’ जो भिक्षा मांगता है वह ब्राह्मण कहलाता है और जो भिक्षा देता है उसे देवी कहा जाता है। जैसे मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। जनश्रुतियों के अनुसार ऐसे ही छेरछेरा के दिन मांगने वाला याचक यानी ब्राह्मण होता है और देने वाले को शाकंभरी देवी का रूप माना जाता है।
  • 3 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    कोरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2022 के लिए मतदान समाप्ति हेतु निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व अर्थात 18 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत फूलपुर के 10 वार्डों, बिशुनपुर के 10 वार्डों एवं कंचनपुर के 18 वार्डाे में आम निर्वाचन एवं 6 सरपंच तथा 88 पंचों के लिए उपनिर्वाचन होना है।

    निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल बार, क्लब आदि बंद रखने हेतु आदेश जारी कर ''शुष्क दिवस'' घोषित किया है। उक्त मतदान अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।