18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया था उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है- भावना बोहरा
18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया था उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है- भावना बोहरा
विधायक भावना बोहरा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए भाजपा ने ऐसी विरासतों, ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व से अवगत कराने का बीड़ा उठाया है जिन्हें षडयंत्र पूर्वक इतिहास में दफन कर दिया गया है। 18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया था उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। यह जुड़ाव हम सब अनुभव करेंगे। श्रीमती बोहरा में महारानी अहिल्याबाई की न्याय प्रणाली, पंचायती राज व्यवस्था, सामाजिक समरसता अस्पृश्यता निवारण, दूरदर्शितापूर्ण सुशासन और सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा धर्मस्थलों के निर्माण व संरक्षण पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के परिप्रेक्ष्य में कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने जिला कार्यशालाओं के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। आईटी सेल प्रमुख दीपक म्हस्के ने संगठनात्मक बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में महारानी अहिल्या देवी के संपूर्ण जीवन वृत्त पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यशाला का संचालन शंकर अग्रवाल ने एवं आभार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने माना।
कार्यशाला में भाजपा राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक धरम लाल कौशिक, मोतीलाल साहू, खूबचंद पारख, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, भजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अनुराग सिंहदेव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग, ऐतराम साहू, महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी, संजय पांडेय, राम नरेश राय, सुनील पिल्लई, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन, तौकिर रजा, सीमा साहू, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
cg24
