जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लागू कर रही सरकार - विधायक श्री चंद्राकर

नगपुरा में सुशासन तिहार समाधान शिविर का सफल आयोजन, 4600 से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण

जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लागू कर रही सरकार - विधायक श्री चंद्राकर

जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लागू कर रही सरकार - विधायक श्री चंद्राकर



- नगपुरा में सुशासन तिहार समाधान शिविर का सफल आयोजन, 4600 से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण

दुर्ग, 16 मई 2025/ 
जनपद पंचायत दुर्ग के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, नगपुरा में शुक्रवार को सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर शामिल हुए।
शिविर में विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा कि पूरे देश में अगर कोई गारंटी चलती है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चलती है, और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गारंटी पर जनता का विश्वास है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो संकल्प पत्र में वादे किए गए थे, अब सरकार उन वादों को जमीनी हकीकत में बदल रही है। हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिन्हें जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। जनता की शिकायतें सुनने के तीन माध्यम ऑनलाइन पोर्टल, समाधान पेटी और समाधान शिविर जिसका निराकरण कर विभागीय अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी से अवगत कराया है। आवेदन ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से प्राप्त की गई थी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्र सभी परिवारों को पक्के मकान देने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए परिवारों के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को दो वर्षों का बोनस दिया गया। 21 क्विंटल धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित किया गया। साथ ही अंतर की राशि भी एकमुश्त दी गई। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत हर पात्र महिला को एक हजार रुपए मासिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकार लगातार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। चाहे वह अधिकारी-कर्मचारी हों या भूमिहीन मजदूर, सभी के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिविर के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।
शिविर में 14 ग्राम पंचायत से 4642 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निराकृत 4456, जनपद पंचायत दुर्ग को 3491 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें निराकृत 3488, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 1426 आवेदन प्राप्त निराकृत 1420, पेंशन के 300 आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन के 228 आवेदन निराकृत 223, राशन कार्ड के 124 निराकृत 121 किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं 8 हितग्राहियों को ड्राईविंग लाईसेंस प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  हरवंश मिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जनपद सदस्य अंजोरा  माखन सरिता साहू, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

महिलाओं को स्वरोजगार और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, नगपुरा समाधान शिविर में मिला लाभ

- विधायक द्वारा प्रदान किए गए जॉब ऑफर लेटर

दुर्ग, 16 मई 2025/ 
शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, नगपुरा में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में ग्रामीण विकास एवं युवाओं को रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस शिविर में स्थानीय विधायक श्री ललित चंद्राकर की उपस्थिति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

महिला स्व-सहायता समूह को मिला स्वरोजगार का संबल

अंत्यावसायी विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति स्वरोजगार योजना (बैंक परिवर्तित) के अंतर्गत ग्राम निकुम एवं चंगोरी की जय गोंडवाना मिनी माता महिला समूह की 16 महिलाओं को सिलाई मशीन क्रय हेतु 3 लाख 20 हजार रूपए का ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। इसके साथ ही उन्हें एक लाख 60 हजार रूपए की अनुदान सहायता भी प्रदान की गई। यह सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर

शिविर में प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से ग्राम रसमड़ा में अनुसूचित जाति वर्ग के 10वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सीएनसी टर्निंग ऑपरेटर और कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मैनेजमेंट ट्रेड में दिया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद 10 युवाओं-तामेश्वर, प्राची गजभिये,  हिमांशु, नेहा पटेला,  जागेन्द्र कुमार, निधि गेडाम,  मोहित कुमार, राजकुमार,  धनंजय, और  प्रवीण कुमार को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट प्रदान किया गया। विधायक  ललित चंद्राकर ने सभी चयनित युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्यामल दास ने बताया कि विभाग का उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
 
ःः000ःः
 
एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

दुर्ग, 16 मई 2025/
 कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग व इंडियन पोटाश लिमिटेड के द्वारा विगत 15 मई 2025 को एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पोषक तत्वों के सफल फसल उत्पादन में महत्व, मृदा परीक्षण के परिणाम के अनुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक की गणना, खरीफ पूर्व तैयारी आदि विषयों में चर्चा हुई।
कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. विजय जैन ने फसलों में उर्वरको का संतुलित उपयोग कर मृदा की उर्वरता को बनाये रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. ईश्वरी कुमार साहू ने भूमि की तैयारी से लेकर उर्वरक प्रबंधन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके द्वारा फसलों के अधिक उत्पादन के लिये उर्वरक प्रबंधन, फसलों के प्रमुख पोषक तत्व, मृदा परीक्षण तथा मृदा नमूना लेने से संबंधित जानकारी व खेत से मृदा नमूना लेने का जीवंत प्रशिक्षण दिया।
इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर डॉ. यू.एन. सिंह ने उर्वरको में पोटाश के महत्व तथा मिश्रित उर्वरको के उपयोग व उसकी उपलब्धता की जानकारी देते हुए आई.पी.एल. एन.पी.के. 16ः16ः16 पानी में घूलनशील उर्वरक के महत्व को बताया तथा अधिक से अधिक संतुलित मात्रा व मृदा परीक्षण के उपरांत प्राप्त अनुशंसित उर्वरको का प्रयोग करने की सलाह  दी।
दुर्ग जिले के ग्राम फुण्डा के प्रगतिशील कृषक डॉ. मनमोहन सिंह ने धान्य फसलों में एन.पी.के. की 4ः2ः1 की दर से उपयोग करने व पोटाश को फसल के लिए अतिमहत्वपूर्ण पोषक तत्व व शीघ्रता से पौधों को उपलब्ध होने वाला बताया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा अच्छी फसल उत्पादन के लिए प्रमाणित बीज का उपयोग व समय पर सही मात्रा में उर्वरको के प्रयोग की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में आई.पी.एल. के रिजनल मैनेजर श्री सुनील कुमार सिंह, सिनयर एस.ओ. आई.पी.एल.  ओ.पी. गिरी, सहायक संचालक कृषि  विकास साहू, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती कुन्ती प्रसाद, ग्राम-पाहंदा ’अ’ सरपंच श्रीमती ईशरावती ठाकुर व कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ’अ’ के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार नायक, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. आरती टिकरिहा, श्रीमती सृष्टि तिवारी, सुश्री हर्षना चन्द्राकर व दुर्ग जिले के विभिन्न ग्रामों के 122 से अधिक प्रगतिशील कृषकों ने इसमें भाग लिया।