विधायक सुनील सोनी ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन नागपंचमी पर माँ दंतेवश्वरी व्यायाम शाला के तत्वाधान में कुश्ती का आयोजन
विधायक सुनील सोनी ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन नागपंचमी पर माँ दंतेवश्वरी व्यायाम शाला के तत्वाधान में कुश्ती का आयोजन
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज नाग पंचमी के अवसर पर मॉ दंतेवश्वरी व्यायाम शाला समिति, कुशालपुर द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों सहित आमजन भी उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष और विख्यात पहलवान अशोक पहलवान द्वारा उक्त कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें रायपुर सहित आसपास के प्रतिभागी भाग लेते हैं, कार्यक्रम का संचालन दिलिप यदु ने किया।
विधायक श्री सोनी ने उपस्थितजनों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहभरा एवं रोमांचक है। समिति के समस्त सदस्यों को आयोजन की बधाई देते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और युवाओं से कुश्ती प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा बब्बी सोनकर, पूर्व पार्षद रमेश यदु, पितांबर पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कुश्ती खिलाडी, कुश्तीप्रेमी और आमजन शामिल हुए।
cg24
