दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप की केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट, बस्तर के विकास मॉडल पर हुई विस्तृत चर्चा
दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप की केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट, बस्तर के विकास मॉडल पर हुई विस्तृत चर्चा
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच बस्तर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
सांसद महेश कश्यप ने बस्तर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों की जानकारी साझा की तथा केंद्र सरकार की विकासोन्मुख योजनाओं को क्षेत्र में गति देने हेतु विस्तृत चर्चा हुई l इस दौरान नक्सल उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और रोजगार सृजन जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से विचार विमर्श हुआ।
cg24
