धरती आबा बिरसा मुंडा... एक नाम जो सिर्फ इतिहास नहीं, आदिवासी अस्मिता का प्रतीक है-रामविचार नेताम

धरती आबा बिरसा मुंडा... एक नाम जो सिर्फ इतिहास नहीं, आदिवासी अस्मिता का प्रतीक है-रामविचार नेताम

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में परे देश में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) के उपलक्ष्य में 01 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा एवं 15 नवम्बर 2025 को जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में किया जाना है।

उक्त दोनों कार्यक्रम आयोजित करने हेतु महत्वपूर्ण गतिविधियां निम्नानुसार है :-

1.सभी जिले के प्रभारी मंत्री जी के मुख्य आतिथ्य एवं जिले के प्रभारी सचिव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन।

2.शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता का जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय आयोजन अम्बिकापुर जिला सरगुजा में 19-20 नवम्बर, 2025 में आयोजित होगा।

3. उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव जिला स्तरीय आयोजन प्रत्येक जिले में एवं प्रदेश स्तरीय आयोजन अम्बिकापुर जिला सरगुजा में 19-20 नवम्बर, 2025 में आयोजित होगा ।

4. सभी जिलों के जनजातीय आश्रम-छात्रावास / आवासीय विद्यालयों में धरती आबा भगवान बिरसामुण्डा की 150 वीं जयंती पर 15 नवम्बर, 2025 को प्रार्थना के दौरान जीवन परिचय का वाचन एवं अन्य कार्यक्रम।

5. जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के सदस्यों,

जनजातीय समुदाय के प्रमुखों आदि का सम्मान ।

6. जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प एवं विकास प्रदर्शनी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये भारत सरकार एवं राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं का प्रदर्शन ।

7.

सभी जिलों में जनजातीय ग्रामों / विकासखण्डों में विशेष कैम्प (लाभार्थी संतृप्ति शिविर) का आयोजन जिसमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन खाता, जाति प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, आदि के संतृप्तिकरण के लिए सेवा प्रदाय एवं वितरण, सिकल सेल जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन आदि।

8. जिले के सभी "आदि सेवा केन्द्र" में गौरव दिवस का आयोजन एवं जनजातीय महापुरूष, स्वतंत्रता संग्राम के नायक-नायिकाओं के चित्र पर माल्यार्पण इत्यादि।

9. गतिविधियाँ प्रभात फेरी, जन-जागरूकता यात्रा, विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, आश्रम छात्रावास की साफ-सफाई, वृक्षारोपण एवं जनजातीय नायक-नायिकाओं के विषय पर संगोष्ठी, चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन।

10. जिला स्तरीय कार्यक्रम में सफलता की कहानी एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस आदि का प्रदर्शन साथ ही अतिथियों से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों का संवाद।

विशेष टीपः- विगत दिनो 1 नवम्बर, 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती एवं

राज्योत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी जी द्वारा जनजातियों का गौरव एवं सम्मान को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने के उददेश्य से प्रदेश की राजधानी नवा रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया गया। यह स्मारक एवं संग्रहालय प्रदेश के साथ साथ देश का भी गौरव बढ़ाया हैं। उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य होने के कारण दिनांक 12 नवम्बर, 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.) एवं देश के ख्याति प्राप्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भ्रमण एवं अवलोकन किया गया है।

 धान खरीदी को लेकर रामविचार नेताम ने कहा कि


किस पक्षी डाल लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, लोग उनके भ्रम में ना आए, भाजपा किसानहितेषी सरकार है, सरकार हमेशा किसानों के बारे में सोचती है धान खरीदी की बात हो , इसी उपकरणों की बात हो हमेशा सरकार किसानों के साथ खड़ी है सुदूर अनंत चलो में बिजली नेटवर्क टावर की प्रॉब्लम आती है उसके लिए भी जिला प्रशासन को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए

सहकारिता विभाग से और कर्मचारियों से निवेदन किया है कि किसानों के हित की बात है हम लोग से मिले और हम इसका निराकरण करेंगे पहले भी करते आए हैं किसानों के हित में जो भी निर्णय करना होगा वह हम करेंगे उसकी वैकल्पिक सभी किसानों का दान खरीदा जाएगा सूची और विषयों से नहीं खरीदेंगे और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी एक-एक प्लॉट में जाकर सर्वे किया गया है