ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं : जम्वाल

ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं : जम्वाल

ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं : जम्वाल

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने बिहार के चुनाव नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम और 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' की रणनीति की सफलता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में बिहार में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान सम्हालकर जो कड़ी मेहनत की और बिहार में भाजपानीत राजग की ऐतिहासिक जीत की बुनियाद रखी, उसके लिए श्री साय व श्री देव के साथ ही प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता नि:संदेह बधाई के पात्र हैं।