अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर एनसीसी मैदान में होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर एनसीसी मैदान में होगा आयोजन

 अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार, 03 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी ग्राउंड में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से कृत्रिम हाथ-पैर एवं कैलीपर्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिन दिव्यांगजन को इसकी आवश्यकता होगी, उनके माप लेकर उसी दिन निर्माण कर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए टाउन हॉल में विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी।