पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी : लक्ष्मी वर्मा
पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी : लक्ष्मी वर्मा
भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे एक साधारण कार्यकर्ता का सम्मान बताया। श्रीमती वर्मा ने कहा कि वह सदन में वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को मजबूती से रखेंगी। एक महिला प्रतिनिधि के रूप में, वे महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विधायी स्तर पर सक्रिय प्रयास करेंगी। पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास करेंगीं। उनका लक्ष्य जनहित के मुद्दों को सदन के पटल पर लाना और अपने क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाना है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय सुश्री सरोज पांडेय व सुश्री लता उसेण्डी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण रामविचार नेताम, केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, दयालदास बघेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता/सांसद संतोष पाण्डेय तथा सांसदगण बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल व देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज सहित मंत्रीगण, भाजपा सांसद, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------------
cg24 
