विधायक सुनील सोनी ने विधानसभा में मनुष्य के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले छातिम वृक्षों के संबंध में सवाल उठाया।
छातिम वृक्षों के कारण लोगों में अस्थमा सहित विभिन्न श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं
रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने विधानसभा में मनुष्य के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले छातिम वृक्षों के संबंध में सवाल उठाया। उन्होंने रायपुर शहर में बड़ी संख्या में लगे इन वृक्षों को हटवाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इनसे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विधायक श्री सोनी ने सदन को अवगत कराया कि छातिम वृक्षों के कारण लोगों में अस्थमा सहित विभिन्न श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए इन वृक्षों को शीघ्र हटाने की मांग की।
इस पर सदन में विभागीय मंत्री ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जल्द ही आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। विधायक सुनील सोनी ने इस आश्वासन के लिए मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त किया
cg24 
