भाजपा की कार्य पद्धति: संगठन, अनुशासन और सेवा का सशक्त आधार — राजेन्द्र शर्मा
भाजपा की कार्य पद्धति: संगठन, अनुशासन और सेवा का सशक्त आधार
— राजेन्द्र शर्मा
रायपुर। रायपुर शहर जिला भाजपा प्रभारी ने पुरानी बस्ती मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में कार्य पद्धति विषय में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में “कार्य पद्धति” एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन को प्रभावी, अनुशासित एवं परिणामकारी ढंग से संचालित करने की दिशा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि “कार्य पद्धति” का अर्थ कार्य करने की विधि, प्रणाली एवं शैली है। की कार्य पद्धति संगठनात्मक अनुशासन, सुदृढ़ विचारधारा एवं जनसेवा के सिद्धांतों पर आधारित है।
राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद है, जिसमें “राष्ट्र प्रथम”, “अंत्योदय” तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से भी सक्रिय और सजग रहता है।
उन्होंने संगठन सर्वोपरि की भावना पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा में व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है। सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं तथा संगठन हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, जिससे कार्यकर्ताओं में टीम भावना का विकास होता है।
राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति में नियमित बैठक एवं सुनियोजित योजना का विशेष महत्व है। बूथ, मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर “योजना, क्रियान्वयन और समीक्षा” की प्रक्रिया के तहत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाता है।
उन्होंने बूथ स्तर की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” के लक्ष्य के साथ प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता कार्य कर रहा है तथा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित किया जा रहा है।
सेवा एवं संपर्क को भाजपा की कार्य पद्धति का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान, आपदा राहत एवं जन समस्याओं के समाधान जैसे कार्यों के माध्यम से कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच सक्रिय रहते हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास पर विशेष बल दिया जाता है। वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
अंत में उन्होंने कहा कि अनुशासन, मर्यादा एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग भाजपा की कार्य पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाता है। सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन को नई दिशा दी जा रही है।
इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष केदार धनकर ,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रजेश पांडेय ,प्रशिक्षण संयोजक आशीष धनकर सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे भाजपा की कार्य पद्धति को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं
cg24 
