आत्मानंद स्कूलों में फीस लिए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा -
रायपुर
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का बयान…
स्कूलों में मंत्र उच्चारण को लेकर मामला कोर्ट जाने को लेकर कहा -
हम लोगों ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, इसके लिए आदेश जारी किया,
बहुत दुर्भाग्य की बात है की इसके ख़िलाफ़ कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के लोग आज कोर्ट में उसके ख़िलाफ़ याचिका दाखिल किए है,
अब आदेश कोर्ट से आने के बाद पता चलेगा कल उसमे सुनवाई है,
बाकी सरकार ने जो आदेश जारी किया है, उसी में हमारा स्टैंड है,
शिक्षकों के एटेचमेंट को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा -
कहीं पर यदि कोई अटैचमेंट है तो वापस स्कूल भेजे,
जो जिस स्कूल में पढ़ाता है वही से उसका पेमेंट बनेगा,
और जो नहीं मानेगा इसको पेमेंट ही नहीं बनेगा तो कहा से नौकरी करेगा,
आत्मानंद स्कूलों में फीस लिए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा -
हम लोग कोई फीस नहीं ले रहे है,
बल्कि और राशि जारी कर रहे है,
रायपुर
आत्मानंद स्कूलों में पहली बार लगेगा प्रवेश शुल्क, नए सत्र 2026-27 से लागू
कक्षा 9वीं से 10वीं तक 500 रु., 11वीं-12वीं के लिए 550 रु. स्थानीय शुल्क तय
अब तक निःशुल्क प्रवेश देने वाले आत्मानंद स्कूलों में बदली व्यवस्था
फंड की कमी से जूझ रहे स्कूल, सरकार ने शुल्क लागू करने का लिया फैसला
प्रयोगशाला, खेल सामग्री और परीक्षा संचालन के लिए जुटाई जाएगी राशि
आर्थिक संकट से निपटने आत्मानंद विद्यालयों को मिला स्थानीय
संसाधन जुटाने का अधिकार
छोटी जरूरतों के लिए उधार लेने की स्थिति में पहुंचे थे कई आत्मानंद स्कूल
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, स्थानीय शुल्क में भी बढ़ोतरी
सामान्य शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की फीस संरचना में बदलाव
नए शिक्षण सत्र से छात्रों और अभिभावकों पर बढ़ेगा शुल्क का असर

