सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है- संजय श्रीवास्तव

सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है- संजय श्रीवास्तव

सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है- संजय श्रीवास्तव



नागरिक आपूर्ति निगम में डिप्टी ए.जी.एम.  गिरीश शर्मा को भावभीनी विदाई


नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ  गिरीश शर्मा, डिप्टी ए.जी.एम. को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी बिदाई दी गई। निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने श्री शर्मा को शाल, श्रीफल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। निगम कि ओर से उन्हे स्मृति चिन्ह एवं उपहार दिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल शासकीय सेवा का समापन नहीं, बल्कि वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से अर्जित अनुभवों की नई यात्रा का प्रारंभ भी है। उन्होंने कहा कि  गिरीश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य व्यवहार, अनुशासन तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
संजय श्रीवास्तव ने श्री शर्मा के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ समाज एवं परिवार को आगे भी मिलता रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी श्री गिरीश शर्मा के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी।
कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के राजेश सिसोदिया, कार्यपालन संचालक वित्त, दिनेश कुमार नाग, महाप्रबंधक, रविन्द्र जैन, महेन्द्र साहू, एस.बी. खापर्डे, ज्योति सोनी, मनोज वर्मा, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, नंदकिशोर मिश्रा, यू सुर्दशन रितेश पंचवारे, अशीष श्रीवास्तव, श्रीमति अनामिका वर्मा, अमित वर्मा, विकास वर्मा, रविन्द्र सुखदेवे, दीप्ती केशरवानी, बालमिकी साहू, मनहरण यादव, केशव साहू, पुनितराम ध्रुव, बालाराम, एवं निगम मुख्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।