CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 6 दिन में बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी रहा। रविवार को कुछ जिलों में ही बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ड्राई रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।