राहुल गांधी की जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माँ के खिलाफ अपशब्दों का ... डॉ. सलीम राज ने इस घटना को “राजनीतिक नीचता की पराकाष्ठा” बताते हुए तीखा हमला बोला
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से जिस स्तर की गंदी, अभद्र और शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया गया वह न सिर्फ राजनीति की मर्यादा का चीरहरण है, बल्कि भारतीय संस्कृति और संवेदनशीलता पर सीधा हमला है।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस घटना को “राजनीतिक नीचता की पराकाष्ठा” बताते हुए तीखा हमला बोला और कहा कि ऐसी ओछी हरकतें अब बर्दाश्त से बाहर हैं। डॉ. राज ने कहा कि राहुल और तेजस्वी पहले ही बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचा चुके हैं, जब उन्होंने स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को मंच पर बुलाकर बिहारवासियों का अपमान कराया। अब वे अपनी राजनीतिक हताशा में इतने नीचे गिर चुके हैं कि एक दिवंगत मातृशक्ति को गालियों का निशाना बना रहे हैं यह न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि घिनौना भी। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित गंदगी है। इतनी घटिया भाषा का प्रयोग हुआ है कि उसे दोहराना भी सार्वजनिक मंच पर संभव नहीं। डॉ. सलीम राज ने दो टूक कहा कि राहुल और तेजस्वी को देश की जनता माफ़ नहीं करेगी।
cg24
