विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से अपने माता-पिता और शिक्षकों साथ ही समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया है।विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं
आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह सफलता छात्र-छात्राओं की मेहनत, लगन और समर्पण का सजीव प्रमाण है।
इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 76.53% एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 81.87% विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है, जो प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक है।
प्रदेश के हमारे होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से अपने माता-पिता और शिक्षकों साथ ही समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया है।
जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वह निराश न हो, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, आप निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे।
cg24
