पी.जी. कॉलेज कांकेर में एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिये योग करे योग रहे निरोग विषय पर मनाया गया योग दिवस

पी.जी. कॉलेज कांकेर में एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिये योग करे योग रहे निरोग विषय पर मनाया गया योग दिवस

भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विषय एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिये योग करे योग रहे निरोग के मूल मंत्र पर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सुधीर सोवानी, नीरज पटेल एवं सेवा निवृत्व सहा.प्राध्यापक एवं पंतजली योग समिति के जिला प्रभारी डॉ.डी.एल.पटेल द्वारा उपस्थित महाविद्यालय परिवार को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम की शुरूवात भारत माता एवं सरस्वती माता के छायाचित्र पर पूजन अर्चन से किया गया। डॉ.डी.एल.पटेल एवं सुधीर सोवानी द्वारा सूर्य नमस्कार, ग्रीवा चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, बज्रासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी जैसे सहज योग का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने कहा कि ईश्वर द्वारा प्रदत जीवन को स्वस्थ रखना हम सभी का दायित्व हैं, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। यह दिन योग के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु लोगो को प्रोत्साहित करने का वैश्विक प्रयास हैं। इतना ही नही बल्कि अपने आने वाली पीढ़ी को, योग को एक संस्कार के रूप में हस्तानांतरित करने का भी दिन है। इसके साथ-साथ उन्होने उपस्थित समुदाय को योग को दैनिक जीवन में अपनाने एवं उसके प्रचार प्रसार के लिए संकल्प दिलवायें।

विदित हो कि महाविद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के रूप में दिनांक 19 एवं 20 जून को योगाभ्यास किया गया था। तीन दिवसीय योगाभ्यास का समापन आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप किया गया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी लेकाम, डॉ.एल.आर.सिन्हा, प्रो. शरद ठाकुर, रेडक्रास प्रभारी प्रो.एन.आर.साव, डॉ. कमला ठाकुर, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ.बसंत नाग, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष नेताम, प्रो. अलका केरकेट्टा, डॉ. विजय साहू एवं प्रो.एस.आर.दर्रो, डॉ. अशोक भारती, सुश्री रूखमणी सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डॉ.एस.आर.बंजारे, एस.आर.अहरवाल, रासेयो स्वयंसेवक मोनिका साहू, तिमांजली सिन्हा, लिलेश्वर मानिकपुरी एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।