भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
रायपुर। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कालीबाड़ी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेसी सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देंगे। यात्रा इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी) से शुरू होकर कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए है।

cg24
