भ्रष्टाचार पथ बना गौरव पथ, गुणवत्ताहीन कार्य को बंद करने के बजाय नगरवासियों को गुमराह कर रहे नपाध्यक्ष : चातुरी नंद

भ्रष्टाचार पथ बना गौरव पथ, गुणवत्ताहीन कार्य को बंद करने के बजाय नगरवासियों को गुमराह कर रहे नपाध्यक्ष : चातुरी नंद

भ्रष्टाचार पथ बना गौरव पथ, गुणवत्ताहीन कार्य को बंद करने के बजाय नगरवासियों को गुमराह कर रहे नपाध्यक्ष : चातुरी नंद

- विधायक चातुरी नंद ने नपाध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा "अगर नियमानुसार गौरव पथ का निर्माण किया जा रहा है तो सरकार ने तत्कालीन सीएमओ और इंजीनियर को क्यों किया है सस्पेंड"
- भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है नपा सरायपाली, गौरव पथ, बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण सहित अधिकतर निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहीन कार्य के साथ जमकर किया जा रहा भ्रष्टाचार 

सरायपाली : गौरव पथ निर्माण में किए जा गुणवत्ताहीन कार्य को बंद कराने और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के बजाय सरायपाली नपाध्यक्ष नगरवासियों को गुमराह करने का काम कर रहे है। मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सरायपाली नपाध्यक्ष कार्य में बदलाव नहीं केवल स्वरूप में परिवर्तन करने की बात कह रहे है रहा है तो आखिरकार नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ और इंजीनियर को नगरीय प्रशासन विभाग ने क्यों सस्पेंड किया ? ये बताएं नपाध्यक्ष ! 

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि गौरव पथ निर्माण में किए जा रहे गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत मैंने मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री समेत उच्चाधिकारियों से की थी जिसके उपरांत मेरे शिकायतों को सही पाया गया और घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार अफसरों को सस्पेंड किया गया। 

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि सुशासन की सरकार कहे जाने वाली विष्णु देव के सरकार में भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। घटिया निर्माण में दोषी अफसरों को सस्पेंड कर इतिश्री कर ली गई है। तकनीकी स्वीकृति में छेड़छाड़ करने वाले जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज किया जाना चाहिए। 

विधायक चातुरी नंद ने नपाध्यक्ष से सवाल दागते हुए पूछा है कि गत 20 फरवरी को सभागृह में आयोजित बैठक में एसडीएम द्वारा अनपेक्षित रूप से बनाये गए क्रासिंग को बन्द किये जाने के 3 महीने बाद भी अब तक बन्द क्यों नही किया गया? नालियों को अब तो क्यों नहीं ढंका गया है ? डिवाइडरों की प्रस्तावित ऊंचाई 90 सेमी के स्थान पर बगैर सक्षम व तकनीकी स्वीकृति के 30 सेमी कम कर 60 सेमी क्यों किया गया? नाली का निर्माण दोनों साइड पर 4000 मीटर प्रस्तावित था वह बाई तरह 2800 व दाईं तरफ 2150 मीटर क्यों बनाया गया? 

 विधायक चातुरी नंद ने कहा कि गौरवपथ निर्माण में किए जा रहे अनियमितता और घटिया निर्माण से नगरवासियों के साथ ही आस पास के ग्रामीण भी रोज परेशान हो रहे है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है परंतु  नपा प्रशासन और अध्यक्ष आंख मंद कर बैठे हुए है। आम जनता की परेशानियों से नपा परिषद को कोई मतलब नहीं है और मनमर्जी पूर्वक कार्य कर रही है।


विधायक चातुरी नंद ने कहा कि गौरव पथ में पोल शिफ्टिंग के कार्य में भी जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्राक्कलन में नए पोल लगाने का प्रावधान है परंतु पुराने पोल को रंगरोगन कर लगा कर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी शिकायत कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों से करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे भ्रष्ट ठेकदारों को संरक्षण मिला हुआ है।

विधायक चातुरी नंद ने यह भी कहा कि व्यापारियों और नगरवासियों के साथ चर्चाकर जल्द ही गौरव पथ निर्माण में की जा रही अनियमितता की शिकायत एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्च अधिकारियों से भेंटकर निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए ज्ञापन सौंपेंगी और आगे की रणनीति तय करेगी।

विदित हो कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने गौरव पथ निर्माण में की जा रही अनियमितता को लेकर शुरू से मुखर रही है और शासन प्रशासन से शिकायत से लेकर विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक दिवसीय भूख हड़ताल भी किया था उसके बावजूद शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है और घटिया निर्माण बदस्तूर जारी है।