भाजपा सरकार की बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने दिखाई मजबूती से भागीदारी
विद्युत विभाग और प्रशासन के खिलाफ जनता के गुस्से की आवाज बनी कांग्रेस
भाजपा सरकार की बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने दिखाई मजबूती से भागीदारी
विद्युत विभाग और प्रशासन के खिलाफ जनता के गुस्से की आवाज बनी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती बिजली दरों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए ‘बिजली न्याय’ आंदोलन में राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हो रहे इस चरणबद्ध आंदोलन के तहत पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपस्थित होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
एजाज ढेबर ने इस अवसर पर कहा,
“बिजली जैसी मूलभूत सुविधा पर महंगाई का बोझ डालकर भाजपा सरकार जनता को लूट रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हम हर मंच से जनता की आवाज उठाएंगे। कांग्रेस का संघर्ष सिर्फ विरोध नहीं, जन-आधिकार की रक्षा के लिए है। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस बढ़ती बिजली दर के खिलाफ आम जनता के साथ कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है।”
पूर्व महापौर ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बढ़ती कीमतों को गरीब, मध्यम वर्ग व किसानों के खिलाफ सीधा हमला बताया।
ढेबर ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता को राहत देने के लिए घरेलू बिजली बिल आधा करने की योजना सफलतापूर्वक लागू की गई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उसे पलटकर लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।
प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि अगर भाजपा सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा जनांदोलन छेड़ेगी।
इस आंदोलन में रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व सभापति प्रमोद दुबे, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चंद्राकर,पूर्व महापौर ढेबर के साथ मौजूद रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ता, किसान, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि यह सिर्फ पार्टी नहीं बल्कि जनता का आंदोलन बन चुका है।
cg24
