हारी 35 नहीं सभी 90 सीटों पर भाजपा की हालत पतली है - कांग्रेस
निगम मंडल के पदाधिकारियों को वेतन भत्ते, गाड़ी सरकारी काम के लिए, न की भाजपा के प्रचार के लिए
जनाक्रोश बताता भाजपा 2028 में एक दर्जन भी सीटे नहीं जीत पाएगी
रायपुर/11 जून 2026। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में हालत खराब है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि समाचार आया है कि भाजपा हारी हुई सीटों पर फोकस करने जा रही है इसके लिए उसने निगम मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। भाजपा कुछ भी कर ले सारे भाजपा विधायकों के खिलाफ माहौल है तथा अबकी बार भाजपा के सारे मंत्री, विधायक चुनाव हारेंगे और बीजेपी छत्तीसगढ़ में सम्मानजनक विपक्षी दल के रूप में भी नहीं बचेगी। भारतीय जनता पार्टी मुगालते में है अब उसे सारी सीटों में फिर से मेहनत करनी पड़ेगी। 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी मुश्किल से एक दर्जन सीटे भी नहीं जीतने की स्थिति में है। 2018 विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड फिर से दोहराया जाएगा। प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। पिछले ढाई साल में भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि निगम मंडल आयोगों के पदाधिकारियों को शासन के द्वारा जो भत्ता, वाहन, स्टाफ की सुविधा जनता की सेवा के लिए दिया है। उनकी नियुक्ति आयोग मंडलों के गठन जिन उद्देश्यों को लेकर हुआ है उन जनकल्याणकारी कामों को पूरा करने के लिए हुआ है। भाजपा निगम मंडल के पदाधिकारियों को मिली सुविधा अपने राजनैतिक उद्देश्यों के लिए कर रही है, यह आपत्तिजनक है। सरकारी सुविधा का दुरुपयोग भाजपा के सांगठनिक काम के लिए किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता से मोदी की गारंटी के नाम पर जो वादे किया था उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। युवा, किसान, महिला, व्यापारी सभी भाजपा की सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है, सरकार के खिलाफ नाराजगी सरकार के सुशासन तिहार में भी देखने को मिली, लोग अपने छोटे-छोटे कामों का आवेदन लेकर भर रहे थे। जनाक्रोश सुशासन तिहार में जिस प्रकार से उभर कर सामने आया। उससे साफ है सरकार की विदाई तय है।
cg24 
