स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना 25 को - कन्हैया
स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना 25 को - कन्हैया
23 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन के चलते संशोधित हुआ कार्यक्रम
धरना संशोधित कार्यक्रम 25 जुलाई शनिवार
नरायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन की वजह से स्मार्ट मीटर को लेकर आयोजित धरने का कार्यक्रम संशोधित कर 25 जुलाई शनिवार किया गया है , असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं ।
स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर पुराने मीटर लगाने , नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल बंद करने और बेतहाशा बढ़कर आए बिजली बिलों को ठीक करने की मांग को लेकर 25 जुलाई शनि को कांग्रेसजनों द्वारा प्रातः 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक राजीव गांधी चौक पुराने फायर ब्रिगेड के पास धरना दिया जाएगा ।
स्मार्ट मीटर के कारण बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ आयोजित इस धरने में आपकी उपस्थिति आंदोलन को मजबूत करेगी...

