अंग्रेजो की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदेमातरम का पाठ पढ़ा रहे

  अंग्रेजो की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदेमातरम का पाठ पढ़ा रहे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारो से चर्चा
 
अंग्रेजो की चाटुकारिता करने वाले कांग्रेस को वंदेमातरम का पाठ पढ़ा रहे

रायपुर/17 अगस्त 2026। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि पिछले तीन दिनों से भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कांग्रेस को वंदे मातरम के सम्मान का पाठ पढ़ा रहा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आदरणीय सोनिया गांधी जी के बारे में अनर्गल और झूठी बाते कर रहे, जबकि कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदेमातरम गायन हुआ था। जो भाजपा आजादी की लड़ाई के समय अंग्रेजो की चाटुकारिता करती थी, तब कांग्रेस के नेता वंदेमातरम गाकर अंग्रेजो का विरोध करते थे। उस समय भाजपाई अंग्रेजो का साथ देते थे। भाजपा कांग्रेस को वंदे मातरम देश भक्ति न सिखाये। हम तो हर कार्यक्रम में वंदेमातरम गाते है, भाजपा को चुनौती देता हूं, अपने कार्यालय में वंदे मातरम गाने का एक वीडियो जारी करें।
 
प्रधानमंत्री देश के युवाओं से माफी मांगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किला से 15 अगस्त को जो उद्बोधन दिया वह देश और प्रदेश की जनता को निराश करने वाला था। प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर युवाओं के आंदोलन को नक्सल विचारधारा से जोड़ा। यह देश की भावी पीढ़ि का अपमान है। आप देश के युवाओं को साफ निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली दे पा नहीं रहे। आपके राज में नौकरियां बेची जा रही है। विरोध पर बच्चे सामने आ रहे तो वे नक्सली हो गये, देश के प्रधानमंत्री भारत की 65 प्रतिशत युवा आबादी से माफी मांगे।
 
डबल इंजन सरकार में रेलवे छत्तीसगढ़ से वसूली में नंबर वन सुविधा में सबसे पीछे
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय रेल के अधिकृत फेसबुक पेज पर देश के सभी 70 रेल डिवीजन के समय पालन (
Time Tabel Punctuality) की रैंकिंग प्रसारित की गयी है। इस रैंकिंग में देश के सभी 70 डिवीजनों में चलने वाली ट्रेनों के समय/विलंब पर चलने का आकलन कर इस सूची को बनाया गया है। इस सूची में रायपुर डिवीजन 61वें, नागपुर डिवीजन 57 वें और बिलासपुर डिवीजन 68 वें नंबर पर है, इस सूची को देख कर बहुत ही अफसोस हो रहा है कि छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के सबसे महत्वपूर्ण व सबसे अधिक आय अर्जित करने वाले बिलासपुर मंडल और उसमें  सम्मिलित रेल डिवीजन बिलासपुर , रायपुर व नागपुर का उपयोग रेल मंत्रालय द्वारा मात्र आय अर्जित करने के लिए किया जाना जा रहा है। इन डिवीजनों में निवासरत आम जनों के जन सुविधाओं से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। तीसरे और चौथे रेल लाइन के निर्माण के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी क्यों? अडानी का कोयला ढोने के लिये यात्री ट्रेनों को रोका जाता है। इस रिपोर्ट से यह साबित हो रहा है।
 
जेम पोर्टल को अवार्ड (सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड) भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान के लिए है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जेम पोर्टल को 
 अवार्ड  (सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड) मिला है, जो जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के व्यापारियो निर्माताओ की उपेक्षा होती है, उसको  अवार्ड  मिलने पर आश्चर्य हो रहा है। लगता है 35000 का जग खरीदी, एक लाख दस हजार की टीवी खरीदी, रोटी मेकर मशीन 10 लाख में खरीदने, शिक्षा विभाग में कुर्सी, टेबल, अन्य सामाग्री तीन से चार गुना महंगा खरीदने पर यह अवार्ड मिला है।  

गाय खुले में सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भावनापूर्वक गोठान बंद किए जाने से गाय सड़कों पर बेमौत मर रही, राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे, किसान खुली चराई से परेशान। बीते 3 दिनों में बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा में 27 गायों को सड़कों पर कुचलने की दुःखद घटनाएं सामने आयी, प्रदेश में सैकड़ों गायें और राहगीर इस दौरान सड़कों पर दुर्घटना का शिकार हुए,। कांग्रेस की सरकार थी, हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है, दुर्घटना और भूख से मौत की शिकार हो रही है। पिछले ढाई साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2 लाख से अधिक गौ वंशी पशु सड़कों पर है, 2500 की दुर्घटना में अकाल मौत हुई है, गौ हत्यारी है भाजपा सरकार।