भाजपा नेता ने मां का ट्रांसफर रुकवाने डेढ़ लाख रुपये देने का लगाया आरोप
भाजपा नेता ने मां का ट्रांसफर रुकवाने डेढ़ लाख रुपये देने का लगाया आरोप
पवन साय और रामू होरा पर गंभीर आरोप, भाजपा नेता ने पार्टी छोड़ी
भाजपा के अपने नेता ने खोली कथित ‘ट्रांसफर उद्योग’ की पोल
रायपुर/02 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कथित ट्रांसफर उद्योग की पोल अब भाजपा के अपने नेता ही खोल रहे हैं। नरहरपुर जनपद पंचायत सदस्य भोपेश नेताम ने अपनी शिक्षिका मां का ट्रांसफर रुकवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने का गंभीर आरोप लगाया है। नेताम का दावा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के फोन के बाद भी उन्हें पैसा देना पड़ा। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि भाजपा का अपना जनपद सदस्य अपनी मां का ट्रांसफर रुकवाने के लिए कथित रूप से पैसे देने की बात कह रहा है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि आखिर वह कौन-सा तंत्र है जहां फोन से भी काम नहीं होता और बिना पैसे के काम अटक जाता है?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भोपेश नेताम ने भाजपा संगठन मंत्री पवन साय और रामू होरा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गंगरेल बांध के टेंडर को कथित रूप से फोन कर निरस्त करवाने, जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी को पैसे के दम पर खत्म करने और कथित लेनदेन के जरिए अध्यक्ष बनाने जैसे आरोप बेहद गंभीर हैं।ये आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, भाजपा के अपने नेता ने लगाए हैं। भाजपा को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में ट्रांसफर, पोस्टिंग, टेंडर और सप्लाई तक में पैसे के खेल के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। वर्षों से सरकारी काम करने वाले भाजपा से जुड़े लोगों से काम छीने जाने की शिकायतें हैं। अब भाजपा के कार्यकर्ता ही पूछ रहे हैं कि आखिर संगठन और सरकार में उनकी सुनवाई कहां है? भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं के पेट पर लात और कथित वसूली तंत्र के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। कांकेर में भाजपा नेताओं के इस्तीफे से लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आ रही नाराजगी बताती है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदि अपने ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रहे हैं तो संगठन केवल दिखावे का रह गया है। सरकार में बैठे लोगों की कथित वसूली और भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी परेशान हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार से पूछा भाजपा नेता के डेढ़ लाख रुपये देने के आरोप की जांच कब होगी? पवन साय और रामू होरा पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच कौन करेगा?गंगरेल बांध के टेंडर को कथित रूप से निरस्त कराने की सच्चाई क्या है?जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाने में कथित लेनदेन के आरोपों की जांच क्यों नहीं हो रही? भाजपा को सुशासन के विज्ञापन बंद कर अपने ही नेताओं के लगाए आरोपों का जवाब देना चाहिए।


