संविधान को डिजिटल तरीके से 9 भाषाओं में जारी किया गया-राष्ट्रपति ने देश को दीं शुभकामनाएं

संविधान को डिजिटल तरीके से 9 भाषाओं में जारी किया गया-राष्ट्रपति ने देश को दीं शुभकामनाएं

संविधान को डिजिटल तरीके से 9 भाषाओं में जारी किया गया

संसद भवन में नौ भाषाओं में संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया गया. इनमें मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया भाषाएं शामिल हैं.

भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए उदाहरण के तौर पर प्रतिष्ठित- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया के विशालतम लोकतंत्र भारत, दुनिया में एक उदाहरण के तौर पर स्थापित है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.