एकता जैन ने कराया डेढ़ से दो घंटे का आध्यात्मिक स्वास्थ्य एवं Mind Detox Session

एकता जैन ने कराया डेढ़ से दो घंटे का आध्यात्मिक स्वास्थ्य एवं Mind Detox Session

योग बाय प्रियंका में हुआ अनोखा Reiki Mind Detox Session

Reiki Healer एकता जैन ने कराया डेढ़ से दो घंटे का आध्यात्मिक स्वास्थ्य एवं Mind Detox Session

रायपुर। योग बाय प्रियंका में Reiki Healer एकता जैन द्वारा विशेष Reiki Mind Detox Session आयोजित किया गया। करीब डेढ़ से दो घंटे चले इस सत्र में प्रतिभागियों को बीज मंत्र ध्यान, Burning Bowl Activity, भावनात्मक जुड़ाव से मुक्ति, कृतज्ञता अभ्यास, सात चक्रों की हीलिंग एवं सात चक्रों से संबंधित मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपने भीतर लंबे समय से चल रही भावनाओं, विचारों और मानसिक पैटर्न को पहचानने का प्रयास किया। किसी ने अधिक सोचने की आदत को महसूस किया, तो किसी ने पुरानी बातों को बार-बार याद करने की प्रवृत्ति को पहचाना। कुछ प्रतिभागियों ने रिश्तों में अपनी अपेक्षाओं को लेकर भी आत्मचिंतन किया।

सत्र के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी का अनुभव अलग रहा। किसी ने हाथों में ऊर्जा का अनुभव किया, किसी ने भावनात्मक रूप से हल्का महसूस किया, तो कुछ प्रतिभागियों ने अलग-अलग दृश्यात्मक अनुभव भी साझा किए। एक प्रतिभागी ने स्वयं को पक्षी पर बैठकर खुले आसमान में उड़ते हुए महसूस करने की बात कही। सत्र के बाद कई प्रतिभागियों ने स्वयं को शांत, हल्का और बेहतर महसूस करने का अनुभव साझा किया।

चिंकी जैन, सिमरन जी, वर्षा चौधरी, भूमि ठडवानी, गुंजन साजिदा, खुशी जैन, रितिशा नवानी, संगीता, वंशिका, कनिष्क और ज्योति असरानी सहित कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

Reiki Healer एकता जैन ने कहा, “हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी बॉडी को जिम, योग और वॉकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन अपने मन को शांत और व्यवस्थित रखने के लिए उतना समय नहीं निकाल पाते। Spiritual Wellness के माध्यम से अपने मन और भावनाओं से जुड़ना भी self-care का एक हिस्सा हो सकता है। महीने में एक-दो बार स्वयं के लिए ऐसा समय निकालना हमें अपने भीतर की शांति और awareness से जुड़ने में मदद कर सकता है।”

उन्होंने कहा कि Reiki एक मार्गदर्शित ऊर्जा-आधारित अभ्यास है, जिसे प्रशिक्षित गुरु या योग्य Reiki practitioner के मार्गदर्शन में करना उचित है। बिना उचित मार्गदर्शन के किसी भी ऊर्जा-आधारित अभ्यास को स्वयं करने से बचना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि Reiki किसी बीमारी के इलाज की गारंटी या दावा नहीं करती और इसे चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार जारी रखना आवश्यक है।