शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न,  124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र

शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न,  124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र
शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न,
 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र

शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण 124 छात्राओं को अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद श्री भोजराज नाग ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर का उपयोग स्वरोजगार एवं बेहतर करियर निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि संस्था के छह व्यवसायों कोपा, स्टेनोग्राफर हिंदी, विद्युतकार, ड्रेस मेकिंग, हॉस्पिटल हाउसकीपिंग एवं स्विंग टेक्नोलॉजी में कुल 124 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। विभिन्न व्यवसायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।