आम के मौसम में जरूर बनाएं मैंगो मस्तानी

आम के मौसम में जरूर बनाएं मैंगो मस्तानी

मैंगो मस्तानी के लिए इनग्रेडिएंट्स

आपको चाहिए 1/2 कप पके आम के टुकड़े (ग्राइंड के लिए), 2 बड़े चम्मच चीनी, 1 कप ठंडा दूध, 1/2 कप वनीला आइसक्रीम, 8 बड़े चम्मच कटे हुए आम (अलग से)4 स्कूप वनीला आइसक्रीम, 2 छोटे चम्मच बादाम के टुकड़े, 2 छोटे चम्मच पिस्ता के टुकड़े, 2 छोटे चम्मच कलरफुल टूटी-फ्रूटी.

ऐसे बनाएं मैंगो मस्तानी

  • मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सबसे पहले आम के टुकड़े, चीनी, दूध को मिक्सर जार में डालें और इसी में वनीला आइसक्रीम भी एड करें.
  • सारी चीजों अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि ये बिल्कुल स्मूथ हो जाए. इसके बाद इसे अलग रख दें.
  • अब एक बड़ा गिलास लें. उसमें सबसे पहले 2 बड़े चम्मच कटे हुए आम के टुकड़े डालें. इसके बाद ¼ कप मैंगो शेक ऊपर से एड करें.
  • अब गिलास में 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम डालें. इसके बाद फिर से 2 बड़े चम्मच कटे हुए आम इसमें एड कर दें. आपको लेयर जैसी बनानी है.
  • अब फिर से आपको ¼ कप और मैंगो शेक डालना और फिर से इसके ऊपर 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम डालें. इस तरह से गिलास पूरा भरने तक करना है.
  • सबसे लास्ट में आपको ऊपर से बादाम के टुकड़े,पिस्ता की कतरन और 1 छोटा चम्मच टूटी फ्रूटी से मैंगो मस्तानी को गार्निश करना है.
  • इसी तरह से सर्व करने के दौरान आप सारे गिलास को एक के बाद एक बनाकर तैयार कर लें. इसके बाद तुरंत इसे ठंडा-ठंडा परोसें.