गर्मी में पेट को ठंडा रखता है बेल का मुरब्बा

गर्मी में पेट को ठंडा रखता है बेल का मुरब्बा

गर्मी में पेट को ठंडा रखता है बेल का मुरब्बा, जान लें इसे घर पर कैसे बनाएं

गर्मी में कई सीजल फल और सब्जियां आते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक है बेल. इस फल का शरबत आपको अक्सर गर्मी के दिनों में स्ट्रीट स्टॉल्स पर बिकता हुआ मिल जाएगा. क्या आपको पता है कि आप बेल का मुरब्बा भी बना सकते हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है. देख लें रेसिपी.

सिर्फ चाहिए 4 इनग्रेडिएंट्स?

आपको सबसे जरूरी चीज चाहिए बेल फ्रूट. आप तकरीबन 1 किलो ले सकते हैं. इसी के साथ चाहिए होगा जरूरत के मुताबिक पानी और मिठास के लिए चीनी की जगह आप 1 किलो धागे वाली मिश्री लें. टेस्ट के लिए आधा छोटा चम्मच हरी इलायची का पाउडर. अब जान लें रेसिपी.

कैसे बनाएं बेल का मुरब्बा?

  • सबसे पहले पके हुए बेल लेकर पानी से अच्छी तरह से धो लें और फिर कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
  • बेल का छिलका काफी सख्त होता है, इसलिए बेलन या फिर किसी भारी चीज से आप इसको चटका लें.
  • आप चाकू की मदद से इसे छिलके से पूरा साबुत अलग करें ताकि टुकड़े काटने में आसानी हो.
  • बेल को आप चाहे तो छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं या फिर थोड़े मोटे स्लाइस में गोल-गोल काट लें.
  • आब आपको एक पैन में पानी उबलने के लिए रखना है और फिर इसमें स्टीमर बास्केट लगानी है.
  • जब पानी तेजी से उबलने लगे तो और भाप निकलना शुरू हो जाए तो आप बेल के टुकड़े बास्केट में डालकर ढक दें.
  • 8 से 10 मिनट में बेल पककर तैयार हो जाएंगे, जिसके बाद आप गैस ऑफ करके ये बेल स्टीमर से निकालकर किसी बर्तन में रख लें.
  • एक बड़ा पैन लें और फिर इसमें मिश्री डालें. ध्यान रखें कि 1 किलो मिश्री है तो 1 लीटर पानी एड करें. आप चाहे तो कम मिश्री भी ले सकते हैं जितनी जरूरी लगे.
  • अब आपको इसे तब तक उबालना है जब तक कि गाढ़ी चाशनी न तैयार हो जाए. इसमें कम से कम आधा घंटा लग सकता है.
  • तैयार चाशनी में इलायची पाउडर डालें और फिर बेल के टुकड़े इसमें एड कर दें. 5 मिनट तक बेल के टुकड़ों के साथ चाशनी को पका लें और फिर गैस ऑफ कर दें.
  • इस तरह से तैयार किया गया बेल का मुरब्बा फायदेमंद रहता है. आप इसे कांच के एयर टाइठ कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें